जन्म से नहीं कर्मों से व्यक्ति होता है छोटा या बड़ा: महंत राबिन

Updated at : 12 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
जन्म से नहीं कर्मों से व्यक्ति होता है छोटा या बड़ा: महंत राबिन

जन्म से नहीं कर्मों से व्यक्ति होता है छोटा या बड़ा: महंत राबिन

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत के बुद्धनगर भरतखंड गांव में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती मनायी गयी. शोभायात्रा का नेतृत्व शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया. देर शाम में सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, महंत राबिन साहेब ने किया. महंत राबिन साहेब ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज कहते थे कि कोई भी व्यक्ति जन्म से छोटा या बड़ा नहीं होता है, लेकिन अपने कर्मों से छोटा बड़ा होता है. भगवान व्यक्ति के हृदय में वास करते हैं. जहां किसी तरह का बैर भाव नहीं होता है. उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने जातिवाद, भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठायी. समाज को समानता और भाईचारा का संदेश दिया था. मौके पर उत्कर्ष कुमार, सार्थक राज, निरंजन दास, राजकुमार दास, जवाहर, गोविंद दास, सियाराम दास, अभिनंदन दास, मिथुन दास, सत्यम, मनोरंजन, शेखर दास, आशीष कुमार, टुनटुन दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन