ePaper

जनता दरबार में एक मामले का हुआ निबटारा

Updated at : 11 Oct 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में एक मामले का हुआ निबटारा

जनता दरबार में मात्र एक नया मामला आया

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन सभागार में विभागवार मामले की सुनवाई को लेकर लगाये जा रहे जनता दरबार में संबंधित पदाधिकारी द्वारा अभिरुची नहीं लिए जाने के कारण फरियादियों का मोह भंग होता जा रहा है. इसके कारण शनिवार को सीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में मात्र एक फरियादी पहुंचे. वही लोगों के बीच इस बात की भी आशंका बनी रहती है कि शनिवार को जनता दरबार थाना में होता है या आईटी भवन में, इसके कारण फरियादी अपने फरियाद को लेकर थाना पहुंच जाते हैं तो उन्हें आईटी भवन भेज दिया जाता है. वही जनता दरबार में मात्र एक नया मामला आया. वहीं जनता दरबार में दोनों पक्षों की बातों को सुन दस्तावेज का अवलोकन कर एक मामले का निष्पादन कर दिया गया. वहीं जनता दरबार में राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा, लिपिक पंकज कुमार, हल्का कर्मचारी बिकास कुमार समेत फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन