बिना पुस्तक बीत गया सत्र मूल्यांकन परीक्षा 18 से

सत्र शुरू होने के समय शिक्षा विभाग ने समय पर पुस्तक मुहैया कराने का दावा किया था, लेकिन विभाग के इस दावे की हवा निकल गयी. आठवीं क्लास तक के सभी छात्रों को मुफ्त किताबें उपलब्ध करायी जाती है. किताबों के इंतजार में सत्र बीत गया. खगड़िया/गोगरी : सरकारी स्कूल के बच्चों का पूरा सत्र […]
सत्र शुरू होने के समय शिक्षा विभाग ने समय पर पुस्तक मुहैया कराने का दावा किया था, लेकिन विभाग के इस दावे की हवा निकल गयी. आठवीं क्लास तक के सभी छात्रों को मुफ्त किताबें उपलब्ध करायी जाती है. किताबों के इंतजार में सत्र बीत गया.
खगड़िया/गोगरी : सरकारी स्कूल के बच्चों का पूरा सत्र बिना पुस्तक ही बीत गया. छात्र व छात्राएं खाली बस्ता लेकर स्कूल आते-जाते रहे. अब 18 मार्च से उनका वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा भी शुरू हो जायेगा. सत्र शुरू होने के समय शिक्षा विभाग ने समय पर पुस्तक मुहैया कराने का दावा किया था लेकिन विभाग के इस दावे की हवा निकल गई है. विदित हो कि पहली से आठवीं क्लास तक के सभी छात्रों को सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं.
मगर इन किताबों के इंतजार में इस बार पूरा सेशन बीत गया. आठवीं के बच्चों को तो दो सेशन से किताबें नहीं मिल रही है. पिछले सत्र में उन्हें किताब नहीं मिली थी़ इस सत्र में भी एक भी किताब नहीं दी गई. वहीं तीसरी और पांचवीं कक्षा के बच्चे भी बड़ी संख्या में किताब से वंचित रह गए. पहली, चौथी, छठी व सातवीं कक्षा के भी तकरीबन 40 प्रतिशत बच्चे बिना किताब के ही स्कूल आते जाते रहे. कुछ बच्चे पुरानी किताब से तो कुछ बाजार से किताब खरीदकर काम चला रहे हैं. छात्रों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं शिक्षक भी उन्हीं किताबों से काम चलाने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




