गड़बड़ी पर निलंबित हुआ पुलिसकर्मी

Updated at : 09 Mar 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
गड़बड़ी पर निलंबित हुआ पुलिसकर्मी

आइजी के निरीक्षण के दौरान जिले में एक पुलिसकर्मी पर निलंबन की गाज गिर गयी. पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार केनिरीक्षण के दौरान आइजी ने तैनात आर-मॉरर चन्द्रकांत मिश्र की लापरवाही व अन्य गडबड़ी को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. खगड़िया : भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी सुशील खोपड़े ने बुधवार को खगड़िया पुलिस लाइन सहित […]

विज्ञापन
आइजी के निरीक्षण के दौरान जिले में एक पुलिसकर्मी पर निलंबन की गाज गिर गयी. पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार केनिरीक्षण के दौरान आइजी ने तैनात आर-मॉरर चन्द्रकांत मिश्र की लापरवाही व अन्य गडबड़ी को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.
खगड़िया : भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी सुशील खोपड़े ने बुधवार को खगड़िया पुलिस लाइन सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में तैनात आर-मॉरर चन्द्रकांत मिश्र की लापरवाही व अन्य गडबड़ी को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.
आइजी ने बताया कि आर मॉरर को हथियार से संबंधित जानकारी तक नहीं थी. साथ ही अन्य गड़बड़ी पकड़े जाने पर आर मॉरर चन्द्रकांत मिश्र को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में बैंक डकैती सहित राशि लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए खगड़िया पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही बैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आसपास के इलाकों व राशि को एक जगह से दूसरी जगह ले जाये जाने के दौरान सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा गया है. इसके अलावा बैंक अधिकारी से संवाद स्थापित कर बैंक की सुरक्षा फूलप्रुफ बनाने का निर्देश एसपी को दिया गया है.
आइजी ने बताया कि खगड़िया जिले में दर्ज केस के अनुसंधान की स्थिति संतोषजनक है. होली त्योहार को देखते हुए सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिये आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है.
इसके साथ ही होली में शराब तस्करों व पियक्कड़ों की धरपकड़ के लिए स्पशेल ड्राइव चलाने को कहा गया है. इससे पहले आइजी ने खगड़िया पहुंचने के बाद एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन कार्यालय सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की.
खगड़िया पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में तैनात आर-मॉरर की लापरवाही व गड़बड़ी उजागर होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है. होली को देखते हुए पियक्कड़ों व शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जायेगा. बैंक डकैती की बढती घटनाओं को देखते हुए बैंकों की सुरक्षा दुरुस्त करने को कहा गया है. इसके साथ ही बैंक अधिकारी से संवाद स्थापित कर कदम उठाये जा रहे हैं.
सुशील खोपड़े, आइजी, भागलपुर प्रक्षेत्र.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन