चीट के साथ धराये वीक्षक का होगा निलंबन

Updated at : 05 Mar 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
चीट के साथ धराये वीक्षक का होगा निलंबन

कार्रवाई. जांच के दौरान डीएम ने टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांको खगड़िया में पकड़ी थी गड़बड़ी मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त संचालित करने के लिये डीएम व एसपी लगातार भ्रमण कर निर्देश दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांको खगड़िया में दो मार्च को डीइओ के निरीक्षण के दौरान दो मोबाइल व चिट-पुर्जा के […]

विज्ञापन

कार्रवाई. जांच के दौरान डीएम ने टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांको खगड़िया में पकड़ी थी गड़बड़ी

मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त संचालित करने के लिये डीएम व एसपी लगातार भ्रमण कर निर्देश दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांको खगड़िया में दो मार्च को डीइओ के निरीक्षण के दौरान दो मोबाइल व चिट-पुर्जा के साथ पकड़े गये अलौली के शिक्षक उमेश कुमार पर गाज गिरने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है.
खगड़िया : चिट-पुर्जा के साथ मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहे वीक्षक पर निलंबन की तलवार लटक रही है. फिलहाल दो मोबाइल व चिट के साथ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज खगड़िया में पकड़े गये मध्य विद्यालय सोहरबा, अलौली के शिक्षक उमेश कुमार से डीइओ ने स्पष्टीकरण तलब करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. इधर, अरुण मध्य विद्यालय खगड़िया में मोबाइल के साथ वीक्षण कार्य करते धराये मध्य विद्यालय चंदननगर के शिक्षक संतोष कुमार से भी जवाब तलब किया गया है. दोनों शिक्षकों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है.
इस बार मैट्रिक परीक्षा कदाचार मुक्त संचालित करने के लिये डीएम जय सिंह व एसपी अनिल कुमार सिंह लगातार भ्रमण कर निर्देश दे रहे हैं. ऐसी स्थिति में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांको खगड़िया में दो मार्च को डीइओ के निरीक्षण के दौरान दो मोबाइल व चिट-पुर्जा के साथ पकड़े गये मध्य विद्यालय सोहरबा, अलौली के शिक्षक उमेश कुमार पर गाज गिरने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है. डीइओ ने इनके वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है. साथ ही वीक्षण कार्य से इन्हें हटा दिया गया है.
मोबाइल वाले वीक्षक के वेतन पर रोक : डीएम जय सिंह द्वारा अरुण मध्य विद्यालय खगड़िया में वीक्षण कार्य के दौरान मोबाइल के साथ मध्य विद्यालय चंदननगर के शिक्षक संतोष कुमार को पकड़ा था. डीएम ने डीइओ को वीक्षक संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से वीक्षण कार्य से हटाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था. जिसके बाद डीइओ सुरेश प्रसाद साहु ने मोबाइल के साथ वीक्षण कर रहे शिक्षक संतोष कुमार के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है.
बापू मध्य विद्यालय की खिड़की बंद : शहर के बापू मध्य विद्यालय के खिड़की को डीएम के आदेश पर बंद कर दिया गया है. मालूम हो कि कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सख्ती के बावजूद कुछ लोग खिड़की की ओर से छात्रों को बाधा डाल रहे थे. जिसे प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
महेशखूंट प्रतिनिधि के अनुसार मैट्रिक के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सख्ती बढ़ा दी गयी है. एक अधिकारी जाते नहीं हैं कि दूसरे अधिकारी की गाड़ी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर जाती है. नतीजतन, नकल की आस लगाये बैठे छात्र-अभिभावक परेशान हैं. शारदा गिरधार केसरी काॅलेज में जिलाधिकारी जय सिंह व एसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीओ संतोष कुमार, एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा आदि अधिकारियों ने पहुंच कर बारीकी से जायजा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन