खगड़िया में होगी 32 अमीन की बहाली
Updated at : 05 Mar 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन

प्रत्येक पांच पंचायतों पर एक अमीन को अनुबंध पर बहाल करने का लिया गया निर्णय खगड़िया में 32 सहित राज्य में 1800 अमीन की बहाली की कवायद शुरू खगड़िया : राज्य के सभी जिलों में 1802 अमीन की बहाली की जाएगी. राज्य भर में पंचायतों के लिए 1701 एवं डीसीएलआर कार्यालय के लिए 101 अमीन […]
विज्ञापन
प्रत्येक पांच पंचायतों पर एक अमीन को अनुबंध पर बहाल करने का लिया गया निर्णय
खगड़िया में 32 सहित राज्य में 1800 अमीन की बहाली की कवायद शुरू
खगड़िया : राज्य के सभी जिलों में 1802 अमीन की बहाली की जाएगी. राज्य भर में पंचायतों के लिए 1701 एवं डीसीएलआर कार्यालय के लिए 101 अमीन की बहाली होगी. जबकि खगड़िया में स्वीकृत 32 अमीन के पदों पर बहाली की जायेगी. अमीन की बहाली अनुबंध के आधार पर की जाएगी. राज्य स्तर से लिखे गए पत्र के मुताबिक पहले नियमित बहाली के लिए विभाग के द्वारा कर्मचारी चयन आयोग को लिखा गया था. लेकिन वहां हो रहे विलंब की वजह से अब विभाग ने अनुबंध के आधार पर ही अमीन को बहाल करने का निर्णय लिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा सभी डीएम से अमीन की बहाली को लेकर रोस्टर क्लीरेंस कराकर आरक्षण को दिखाते हुये सूची मांगी गई है. कई जिलों से विभाग को यह सूची भी भेज दी गई है.
अमीन की कमी से जमीन विवाद सुलझाने में देरी
अमीन की कमी से राज्य का हर जिला प्रभावित है. सरकार की कई योजनाएं अमीन की कमी से प्रभावित हो रही है. अभियान दखल दहानी, अभियान जल संरक्षण निकाय, अभियान बसेरा,अतिक्रमण वाद सहित जमीन की मापी प्रभावित हो रही है. खगड़िया जिले की भी यही स्थिति है. यहां भी अमीन की घोर कमी है. जिस कारण योजनाएं तो प्रभावित हो रही है. साथ ही आमलोगों के कार्य भी समय पर पूरे नहीं हो पाते है. जिस कारण वे महीनों कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं. लिकन अब अमीन की कमी को दुर करने का निर्णय राज्य स्तर से लिया गया है. सभी जिले में इस कमी को दूर करने के लिए व्यापक पैमाने पर अमीन की बहाली की जाएगी. जानकारी के मुताबिक पांच पंचायतों पर एक अमीन को बहाल किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




