पता होता कि बेटे को मार देगा, तो कभी पंचायत चुनाव लड़ने नहीं देती

Updated at : 03 Mar 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
पता होता कि बेटे को मार देगा, तो कभी पंचायत चुनाव लड़ने नहीं देती

गोगरी : पसराहा निवासी ठेकेदार राजकिशोर वर्मा की देवघर में हत्या की खबर सुनते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. इधर, देवघर से पसराहा स्थित घर पर शव पहुंचते ही मातमी माहौल है. इधर, मृतक राजकिशोर वर्मा उर्फ़ बबलू वर्मा की माता बुलन देवी, पिता नेपेंद्र सिंह सहित अन्य परिजनों की चीत्कार […]

विज्ञापन

गोगरी : पसराहा निवासी ठेकेदार राजकिशोर वर्मा की देवघर में हत्या की खबर सुनते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. इधर, देवघर से पसराहा स्थित घर पर शव पहुंचते ही मातमी माहौल है. इधर, मृतक राजकिशोर वर्मा उर्फ़ बबलू वर्मा की माता बुलन देवी, पिता नेपेंद्र सिंह सहित अन्य परिजनों की चीत्कार से हर आंखें नम हो गयी थी. घर में चीख पुकार मची हुई है.

जो भी पहुंच रहे हैं उनकी आंखें भी नम हो जा रही है. माहौल पूरी तरह से गमगीन है. राजकिशोर वर्मा की माता बुलन देवी,पिता नेपेंद्र सिंह का कलेजा बेटे के शव को देखकर फटा जा रहा है गांव के लोग परिजनों को तसल्ली दे रहे हैं. लेकिन तसल्ली देने वाले के आंखें भी नम दिखी. शव के पहुंचते ढांढस बंधाने के लिये लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि चुनावी रंजिश में ही मेरे कलेजे के टुकड़े की जान चली गयी. यदि मुझे पता होता कि कोई मेरे बेटे को मार देगा तो मैं चुनावी मैदान में कभी नहीं उतरने देती.

गोगरी. झारखंड के देवघर में खगड़िया के पसराहा निवासी ठेकेदार सह जदयू नेता राजकिशोर वर्मा उर्फ बबलू वर्मा की हत्या से इलाके में मातम का माहौल है. इधर, घटना बाद देवघर के कुंडा थाना पुलिस गुरुवार की सुबह पसराहा पहुंच कर कई लोगों से पूछताछ की. इस दौरान शक के आधार पर मृतक राजकिशोर वर्मा के पड़ोसी साकेत कुमार उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर देवघर पुलिस उसे अपने साथ झारखंड लेकर रवाना हो गयी. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार साकेत कुमार भी राजकिशोर वर्मा के साथ ठेकेदारी करता था. हालांकि साकेत कुमार के बारे में पसराहा पुलिस ने बताया कि इसपर कोई भी केस या प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज नहीं है. गिरफ्तार साकेत उर्फ गुड्डू सिंह गांव की स्थिति के कारण बिहार के नालंदा में रह रहा था.
उसकी पत्नी भी नालंदा में ही शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. झारखंड पुलिस द्वारा साकेत की गिरफ्तारी के बाद पसराहा गांव में चर्चा का बाजार गरम है. गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने बताया की हत्या झारखंड में हुई है इसीलिए कुछ भी बताया नहीं जा सकता है. हालांकि खगड़िया पुलिस झारखंड पुलिस से भी लगातार संपर्क बनाये हुए हैं ताकि कुछ अहम सुराग हासिल हो सके. जिसके आधार पर सच सामने लाकर कातिलों को सलाखों को पीछे भेजा जा सके. इधर, देवघर से मृतक का शव पसराहा स्थित गांव पहुंचते ही मातमी माहौल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन