संदिग्ध दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 02 Feb 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध दो युवक गिरफ्तार

बेलदौर : थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा गांव से मंगलवार की रात नशे की आशंका में पुलिस के हत्थे चढे युवक को एसडीओ को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार घटना की रात पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि मोहल्ले के दो युवक शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचा रहा […]

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा गांव से मंगलवार की रात नशे की आशंका में पुलिस के हत्थे चढे युवक को एसडीओ को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार घटना की रात पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि मोहल्ले के दो युवक शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचा रहा है. सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने गांव के नीरज सदा व पंकज सदा को शराब पीने की आशंका में हिरासत में ले लिया. पुलिस जांच पड़ताल में शराब पीने की पुष्टि नहीं हो पायी. इस संर्दभ में थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों युवक गाली-गलौज कर रहे थे. धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवक को एसडीओ न्यायालय को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन