दो शिक्षक महीनों से फरार कार्रवाई. खगड़िया बीइओ पर प्रपत्र गठन करने का आदेश
Updated at : 31 Jan 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

चौथम बीइओ के बाद अब खगड़िया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठन की गाज गिरी है. नियोजित शिक्षकों के सर्विस बुक खोल कर जमा करवाने में लापरवाही को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए डीइओ को खगड़िया बीइओ शंभु शरण पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है. खगड़िया : अब खगड़िया […]
विज्ञापन
चौथम बीइओ के बाद अब खगड़िया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठन की गाज गिरी है. नियोजित शिक्षकों के सर्विस बुक खोल कर जमा करवाने में लापरवाही को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए डीइओ को खगड़िया बीइओ शंभु शरण पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है.
खगड़िया : अब खगड़िया सदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) पर गाज गिरी है. डीएम जय सिंह ने डीइओ को सदर बीइओ पर प्रपत्र क गठन का आदेश दिया है. पूरा मामला बार बार निर्देश के बाद भी नियोजित शिक्षकों के सर्विस बुक खोल कर जमा करवाने से जुड़ा हुआ है. इससे पूर्व चौथम बीइओ पर इसी मामले में गाज गिर चुकी है. डीएम ने खगड़िया बीइओ की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीइओ प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया है. बता दें कि किसी भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शत प्रतिशत नियोजित शिक्षकों का सर्विस बुक खोल कर जमा करवाने का काम पूरा नहीं किया है. नियमित शिक्षकों की बात करें तो सिर्फ अलौली के डीडीओ आशुतोष कुमार ने यह काम पूरा किया है.
डीपीओ स्थापना सुरेश प्रसाद साहू ने बताया कि चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय खरैटा के शिक्षक राजाराम पासवान व इसी प्रखंड में तैनात शिक्षक राजेन्द्र पंडित के लंबी अवधि से बिना किसी सूचना के विद्यालय नहीं आने का खुलासा हुआ है. इसके बाद इन दोनों शिक्षकों को हटाने की कार्रवाई शुरु करने का निर्देश दिया गया है. दोनों शिक्षकों को हटाने के लिये नियोजन ईकाई को पत्र भेजे जाने की तैयारी है. हालांकि बिना किसी सूचना के फरार रहने वाले शिक्षकों की संख्या सैकड़ों में है. लेकिन माल की महिमा की बदौलत मामला शिक्षा विभाग की फाइलों में दबे हुए हैं या अधिकारी जान-बुझ कर अंजान बने हुए हैं.
नहीं सुधरे कई प्रधानाध्यापक : बताया जाता है कि कई ऐसे स्कूल हैं जिनके प्रधानाध्यापक एमडीएम में बेइमानी से बाज नहीं आ रहे हैं. इन पर वसूली के आदेश का भी असर नहीं पड़ रहा है. विभाग द्वारा किये गये जुर्माने की राशि जमा करने के बाद कई प्रधानाध्यापक फिर से बेइमानी में लग जाते हैं. डीपीओ एमडीएम के अनुसार दो दर्जन से अधिक ऐसे स्कूल हैं जिनके प्रधानाध्यापकों को दो-दो बार जुर्माना किया जा चुका है. लेकिन इन जगहों से अभी भी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. ऐसे स्कूलों के प्रधानों के खिलाफ अब निलंबन सहित अन्य कार्रवाई की जायेगी.
खगड़िया बीइओ की लापरवाही उजागर होने के बाद डीइओ को प्रपत्र क गठित कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है. शिक्षा से जुड़े मसले पर किसी भी प्रकार की आनाकानी बरदाश्त नहीं की जायेगी. गड़बड़ी करने वाले चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी, कार्रवाई तय है.
जय सिंह, डीएम.
52 लाख की रिकार्ड वसूली
डीपीओ मध्याह्न भोजन चन्द्रशेखर शर्मा के कार्यकाल में एमडीएम में बेइमानी के खिलाफ कुल 149 स्कूलों के प्रधान शिक्षकों से रिकार्ड 52 लाख की वसूली के आदेश दिये गये हैं. डीपीओ श्री शर्मा ने बताया कि दिसंबर 14 से अब तक विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से यह वसूली की गयी है. उन्होंने कहा कि 37 और स्कूलों के प्रधान शिक्षकों से लाखों रुपये वसूली के आदेश दिये गये है. उन्होंने कहा कि स्कूलों में एमडीएम में गड़बड़ी रोकने को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. जहां से भी गड़बड़ी की सूचना मिलती है वहां कार्रवाई में कोई देरी नहीं की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




