सामुदायिक शौचालय जीविका सदस्यों के हवाले

खगड़िया : सुधा डेयरी रोड परमानंदपुर के पास वर्षों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय का जीर्णोधार के बाद जीविका समूह के परिवार को सोमवार को सौंप दिया गया. अधिकार जीविका संकुल संघ ने करीब 35 हजार की लागत से इस शौचालय का जीर्णोधार कराया. अधिकार जीविका संकुल संघ की सचिव मीणा देवी ने बताया कि […]
खगड़िया : सुधा डेयरी रोड परमानंदपुर के पास वर्षों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय का जीर्णोधार के बाद जीविका समूह के परिवार को सोमवार को सौंप दिया गया. अधिकार जीविका संकुल संघ ने करीब 35 हजार की लागत से इस शौचालय का जीर्णोधार कराया. अधिकार जीविका संकुल संघ की सचिव मीणा देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा था. इसक वजह से आसपास के लोग खुले में शौच करने को मजबूर थे. परमानंदपुर निवासी प्रमिला देवी ने
बताया की सामुदायिक शौचालय इस्तेमाल करने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. गरीब भूमिहीन परिवारों के लिए जीविका की तरफ से नये साल की सौगात है. इससे सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं व किशोरियों को होगा.इस अवसर पर जीविका के बीपीएम ब्रजेश कुमार, आइडीएम राम दरश कुमार, बबलू कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




