सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में भी मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

Updated at : 26 Jan 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में भी मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पारंपरिक तरीके से झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके लिये सभी तैयारियां पूरी हो गयी है. बुधवार को सभी सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर गहमा गहमी रही. सभी संस्थानों के परिसर में साफ-सफाई की गयी. पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय […]

विज्ञापन

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पारंपरिक तरीके से झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके लिये सभी तैयारियां पूरी हो गयी है. बुधवार को सभी सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर गहमा गहमी रही. सभी संस्थानों के परिसर में साफ-सफाई की गयी. पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय सिंह 8.45 बजे, थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार 9 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 9.15 बजे, व्यापार मंडल में 9.30 बजे,

पशु चिकित्सालय में डॉ संजय कुमार 9.45 बजे, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रंजू देवी 10 बजे तथा प्रखंड लोक शिक्षा कार्यालय में 10.15 बजे झंडोत्तोलन होगा. इसके अलावा मध्य विद्यालय परबत्ता में प्रधानाध्यापक हीरालाल मंडल, आइटीसीबीएमसी पर मनीष कुमार, केएमडी कॉलेज में प्रो श्रीकांत चौधरी, मध्य विद्यालय तेमथा राका में गिरधारी कुमार नवीन झंडोत्तोलन करेंगे.

गोगरी अनुमंडल में झंडोत्तोलन का समय
अनुमंडल गोपनीय शाखा गोगरी में सुबह 8:00 बजे
अनुमंडल कार्यालय गोगरी में सुबह 8:15 बजे
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी में सुबह 8:30 बजे
बाल विकास परियोजना कार्यालय में गोगरी में सुबह 8:40 बजे
प्रखंड कार्यालय गोगरी में सुबह 8:50 बजे
निबंधन कार्यालय गोगरी में सुबह 9:00 बजे
खादी ग्रामोउद्योग संघ गोगरी में सुबह 9:10 बजे
विधिग्य संघ गोगरी में सुबह 9:25 बजे
विधिघ्य लिपिक संघ गोगरी में सुबह 9:35 बजे
व्यापार मंडल गोगरी में सुबह 9:45 बजे
आरक्षी निरीक्षक कार्यालय गोगरी में सुबह 9:55 बजे
थाना कार्यालय गोगरी में सुबह 10:05 बजे
अनुमंडल अस्पताल गोगरी में सुबह 10:15 बजे
श्री गौशाला समिति गोगरी में सुबह 10:25 बजे
भगवान इंटर उच्च विद्यालय के मैदान में सुबह 10:45 बजे किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन