सात निश्चय से बदल गयी तेलौंछ की तसवीर

Updated at : 11 Jan 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
सात निश्चय से बदल गयी तेलौंछ की तसवीर

निश्चय यात्रा. सीएम के कार्यक्रम से पहले पंचायत में दिखने लगा है विकास, अधिकारी कर रहे कैंप सीएम के आगमन को लेकर तेलौंछ में लगातार विकास कार्य जारी है. मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के क्रयान्वयन ने तेलौंछ टोले की तसवीर बदल दी है. गोगरी : निश्चय यात्रा के दौरान 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश […]

विज्ञापन

निश्चय यात्रा. सीएम के कार्यक्रम से पहले पंचायत में दिखने लगा है विकास, अधिकारी कर रहे कैंप

सीएम के आगमन को लेकर तेलौंछ में लगातार विकास कार्य जारी है. मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के क्रयान्वयन ने तेलौंछ टोले की तसवीर बदल दी है.
गोगरी : निश्चय यात्रा के दौरान 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खगड़िया के तेलौंछ में आगमन होगा. मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा का सबसे अधिक असर चौथम प्रखंड के तेलौंछ पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 में दिख रहा है.मुख्यमंत्री के सात निश्चय ने तेलौंछ टोले की तसवीर बदल कर रख दिया है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से अब पूरे पंचायत में विकास दिखने लगा है. तेलौंछ पंचायत के वार्ड नंबर 12 के टोले में देखते ही देखते हर घर नल, हर घर जल, हर घर बिजली व हर घर व हर गली नाली को बना कर पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है.
अधिकारी कर रहे कैंप
स्थिति यह है कि विकास कार्यों के कारण 24 घंटे यहां संबंधित कर्मियों और पदाधिकारियों ने डेरा डाल रखा है. पंचायत के मुखिया नीतू, सदर एसडीओ शिव कुमार शैव, डीएसपी रामानंद सागर आदि मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए दिन रात जुटे हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारा गांव सजधज कर तैयार हो रहा है. तेलौंछ में हर तरफ उत्सव जैसा माहौल है. ग्राम पंचायत के मुखिया के साथ-साथ पूरा गांव मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी अभी से कर रहा है. तेलौंछ में मुख्यमंत्री का स्वागत मिथिला के परंपरागत रिति रिवाज के साथ किया जायेगा. मुखिया भी उन्हें सम्मानित करने को आतुर हैं.
मुख्यमंत्री के सात निश्चय का दिख रहा असर
मुख्यमंत्री के सात निश्चयों का तेलौंछ पंचायत के वार्ड संख्या 12 में सबसे पहले कार्यान्वयन हो रहा है. इससे पहले महादलितों के वार्ड में सामान्य सुविधाओं का भी अभाव था, लेकिन सीएम के निरीक्षण के लिए तेलौंछ पंचायत के वार्ड नंबर 12 पर फोकस कर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी. इसके लिए डीएम जय सिंह व उपविकास आयुक्त एबी अंसारी ने इस टोले का बार बार निरीक्षण कर योजनाओं को पूर्ण करने को तत्पर रहे. इसका प्रतिफल अब दिखने लगा है. इस क्रम में यहां अब तक सैकड़ों परिवारों को शौचालय मुहैया कराया गया है. वहीं लगभग सभी घरों में हर घर नल योजना के तहत पानी का टोटी लगा दिया गया है. इसके लिए वहीं पानी का टैंक भी बनाया जा रहा है.
आठ सौ फीट लंबी सड़क व उसके बगल से हर घर नल का जल के तहत पाइप बिछाया गयी है.
हर घर में विद्युत कनेक्शन देने पर जोर
विद्युत विभाग सभी घर में कनेक्शन देने के लिए लगातार कैंप कर रहा है.अब तक एक सौ से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है. वार्ड नंबर 12 के अलावे पूरे पंचायत में विद्युत विभाग द्वारा नये ट्रांसफार्मर लगाये गये है. वहीं पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण भी किया गया है.
हर घर में नल … लायी खुशहाली
हर घर नल का पानी योजना के तहत वार्ड नंबर 12 में बोरिंग लगाया जा चुका है और पाइप लाइन बिछाकर घर-घर नल का जल पहुंचाने के लिए पीएचइडी विभागीय कर्मी दिन रात काम कर रहे हैं. संभावना जतायी जा रही है कि जल्द ही कार्य पूरा हो जायेगा.
प्राथमिक तौर पर अभी वार्ड 12 की मुख्य गली की ढलाई हो चुकी है और यहां नाली बनाने का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है. छोटी-छोटी गली में भी मिट्टी भरा जा रहा है, ताकि बाद में इसकी ढलाई हो सके. ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य पंचायत में अंतिम चरण में है. लेकिन अभी वार्ड संख्या 12 में पूर्ण विद्युतीकरण कर घर-घर बिजली आपूर्ति करने का काम जारी है. इसके अलावे तेलौंछ पंचायत में खासकर वार्ड संख्या 12 में घर घर शौचालय बनाने की योजना लगभग मू‌र्त्त रूप ले चुकी है. पंचायत के शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया तेज है.
हेलीपेड का निरीक्षण करते एसडीओ.Àफोटो। प्रभात खबर
सीएम करेंगे सात निश्चय योजना की समीक्षा
इस यात्रा में सीएम सात निश्चय योजनाओं से संबंधित प्रगति, शराब बंदी, लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून के क्रियान्वयन आदि की समीक्षा करेंगे. साढ़े बारह बजे से दो बजे दिन जहां सीएम निरीक्षण व स्थल भ्रमण करेंगे, वहीं वार्ड 12 में जीविका दीदी के साथ चेतना सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद साढ़े चार से साढ़े छह बजे संध्या तक जिला मुख्यालय के सभा कक्ष में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे. सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. इस क्रम में डीएम जय सिंह व एसपी अनिल कुमार सिंह ने तेलौंछ पहुंच कर जारी तैयारी का जायजा लिया. वहीं चेतना सभा के दौरान आम लोगों के साथ साथ जिलों की जीविका समूह की महिलाएं व शराब बंदी अभियान से जुड़े लोग भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन