आयुक्त-डीआइजी ने लिया तैयारी का जायजा

Updated at : 10 Jan 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
आयुक्त-डीआइजी ने लिया तैयारी का जायजा

गोगरी : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गयी तैयारी का जायजा प्रमंडलीय आयुक्त नविन चन्द्र झा तथा डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने सोमवार को लिया. हेलीपैड, समारोह स्थल, बैठक स्थल समेत शहर में सुरक्षा प्रबंधों, ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया. डीएम जय सिंह तथा एसपी अनिल कुमार सिंह ने भी तैयारी का निरीक्षण किया […]

विज्ञापन

गोगरी : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गयी तैयारी का जायजा प्रमंडलीय आयुक्त नविन चन्द्र झा तथा डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा ने सोमवार को लिया. हेलीपैड, समारोह स्थल, बैठक स्थल समेत शहर में सुरक्षा प्रबंधों, ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया. डीएम जय सिंह तथा एसपी अनिल कुमार सिंह ने भी तैयारी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

बनाये गये 19 प्रोटोकॉल ऑफिसर :
मुख्यमंत्री के साथ आ रहे प्रधान सचिव, आयुक्त तथा सचिव स्तर के 19 अधिकारियों के लिए प्रोटोकॉल ऑफिसर प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. डीएम जय सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों को प्रोटोकॉल आॅफिसर बनाया गया है. इस बाबत सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन