बिजली के लिए तड़प रहे शहरी उपभोक्ता 40 घंटे तक शहर के लोग अंधेरे में

Published at :23 Nov 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली के लिए तड़प रहे शहरी उपभोक्ता 40 घंटे तक शहर के लोग अंधेरे में

इलेक्ट्रिक केवल पंक्चर होने के कारण ठप रहा शहर का आपूर्ति तीन माह पूर्व भी हुआ था केवल पंक्चर सन्हौली ढाला के समीप लगातार हो रही है केबल पंक्चर खगड़िया : शहर में रहने वाले बिजली के बीते 40 घंटे से तड़प रहे हैं. बिजली ठप रहने के कारण शहर के लोगों की जिंदगी ठहर […]

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक केवल पंक्चर होने के कारण ठप रहा शहर का आपूर्ति

तीन माह पूर्व भी हुआ था केवल पंक्चर
सन्हौली ढाला के समीप लगातार हो रही है केबल पंक्चर
खगड़िया : शहर में रहने वाले बिजली के बीते 40 घंटे से तड़प रहे हैं. बिजली ठप रहने के कारण शहर के लोगों की जिंदगी ठहर गयी.
इ-रिक्सा का परिचालन ठप
शहर में मंगलवार को अधिकांश इ-रिक्सा का परिचालन ठप रहा. लोगों को पानी मुहैया नहीं हो पाया. यही कारण है कि शहर के लोग मंगलवार को पानी के लिए चापाकल का तलाश करते दिखे. मालूम हो कि शहर के उत्तरी भाग का बिजली सोमवार की दोपहर से ठप है. अधिकारियों ने संभावना जताया कि मंगलवार की देर रात शहर के लोगों को बिजली मिल पायेगी. सन्हौली ढाला के समीप 11 हजार के केवल पंक्चर हो जाने के कारण शहर का बिजली ठप है. विद्युत उपभोक्ता बबलू कुमार,
रमेश कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद रहने के कारण इन्वर्टर भी जवाब देने लगा है. इधर, देर शाम तक लोग विद्युत सेवा बाधित रहने के कारणों को पता लगाने में परेशान दिख रहे थे. लोगों का एक मात्र सहारा जेनरेटर भी विद्युत आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हो पा रहा है.
घर में उपयोग किये जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन ठप पड़ा हुआ है. पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. मालूम हो कि बीते तीन माह पूर्व भी सन्हौली ढाला के समीप विद्युत केबल पंक्चर हो गया था. इसके कारण 40 घंटे तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा था. लगातार हो रहे विद्युत आपूर्ति में बाध्यता से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन