पारंपरिक तरीके से मनाया गया चेहल्लुम

खगड़िया/गोगरी : शहर के एनएसी रोड स्थित अखाड़ा से सोमवार की देर शाम करबला पहुंच कर लोगों ने चेहल्लुम मनाया. हजरत इमाम हुसैन और हजरत इमाम हसन के शहादत के याद में 40वें दिन बाद चेहल्लुम मनाया गया. अखाड़े के खलिफा मो अलादिन के नेतृत्व में अखाड़े के साथ सैंकड़ों की तादाद में एनएसी रोड […]
खगड़िया/गोगरी : शहर के एनएसी रोड स्थित अखाड़ा से सोमवार की देर शाम करबला पहुंच कर लोगों ने चेहल्लुम मनाया. हजरत इमाम हुसैन और हजरत इमाम हसन के शहादत के याद में 40वें दिन बाद चेहल्लुम मनाया गया. अखाड़े के खलिफा मो अलादिन के नेतृत्व में अखाड़े के साथ सैंकड़ों की तादाद में एनएसी रोड से निकल कर शहर के थाना रोड, शहीद प्रभुनारायण चौक, राजेंद्र चौक, मिल रोड, एनएसी रोड, सागरमल चौक आदि का भ्रमण किया.
उन्होंने बताया कि अखाड़े से निकलने के दौरान युवकों ने पारंपरिक हथियार के साथ लाठी, भाला, तलवारबाजी खेलकर करतब दिखाया. उन्होंने कहा कि मो हजरत ईमाम हुसैन और हजरत ईमाम हसन की याद में सच्चाई के जीत का प्रतीक के रूप में चेहल्लुम मनाया जाता है. हिन्दु मुसिलम सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ चेहल्लुम में बैठकर हिस्सा लेते हैं. मौके पर मेहताब आलम, अमजद नजीर, दीपक चंद्रवंशी, नौशाद आलम, मो. केशर, पप्पू कुमार,
मो समशेर आलम, मो अब्दुल गणी, मो मंगल, तसलीम उद्दीन, शमशूल हक सहित सैकड़ों युवकों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपनी कर्तव्य को दिखाया. गोगरी प्रतिनिधि अनुसार. मुसलमानों का त्योहार चेहल्लुम अनुमंडल क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया. हसन हुसैन की शहादत के 40 दिन बाद मनाये जाने वाले त्योहार में सोमवार को सुबह से ही लोगों ने फातिया पढ़ा. इस पर्व में करबला के द्वारा लाठी खेलने व गोल निकालने का रिवाज है. लेकिन बीते साल मुहर्रम में हुए उपद्रव के कारण कई करबला ने गोल नहीं निकला. सिर्फ गोगरी बाजार में ही देर संध्या गोल निकाला जाएगा. चेहल्लुम को लेकर प्रशासन भी चौकस है. सभी चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है. गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा , थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह दल बल के साथ गश्ती करते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




