सर्दी बढ़ते ही बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : सर्दी बढ़ने के साथ जिले में बीमारियों का दौर शुरू हो गया है. इससे सबसे अधिक बुजुर्ग व बच्चे प्रभावित हो रहे हैं. इन दिनों क्लिनिकों व नर्सिंग होम में ऐसे मरीजों की तादाद बढ़ गयी है. वायरल फीवर के साथ निमोनिया व छाती में कफ जमने की समस्या अधिक आ रही है. […]
विज्ञापन
खगड़िया : सर्दी बढ़ने के साथ जिले में बीमारियों का दौर शुरू हो गया है. इससे सबसे अधिक बुजुर्ग व बच्चे प्रभावित हो रहे हैं. इन दिनों क्लिनिकों व नर्सिंग होम में ऐसे मरीजों की तादाद बढ़ गयी है. वायरल फीवर के साथ निमोनिया व छाती में कफ जमने की समस्या अधिक आ रही है.
पिछले दो दिनों से रेफरल अस्पताल गोगरी में इन बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गयी है. फिलहाल यहां दर्जनों बच्चे भरती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. इसके अलावा अन्य क्लिनिक व नर्सिंग होम में भी बीमार लोगों का तांता लगा है. हालत यह है कि कई वरीय शिशु रोग विशेषज्ञों के यहां लोगों को बच्चों को दिखाने का नंबर नहीं मिल रहा है.
ठंड जनित बीमारियों से पीड़ित 236 मरीजों का इलाज: रेफरल अस्पताल गोगरी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. रविवार को फिजिशियन चेंबर में सुबह व शाम वाले ओपीडी में मरीजों का तांता लगा रहा. यहां ठंड जनित बीमारियों से पीड़ित करीब एक दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज हुआ. सभी मरीज वायरल फीवर, कफ सहित सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से पीड़ित थे. ऐसी ही स्थिति अन्य क्लिनिकों की भी रही. फेफड़ा व श्वांस रोग विशेषज्ञ डा पंकज कुमार ने कहा कि सर्दी की शुरुआत के साथ दमा व सीओपीडी का अटैक आना शुरू हुआ था. लेकिन लोग अब वायरल फीवर व कफ जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. इनमें कम प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों बुजुर्गों की संख्या अधिक है.
कहते हैं चिकित्सक
ठंड शुरू होने के साथ बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है. अभी का मौसम बहुत घातक है. इसमें बिना अहसास के ही ठंड लग जाती है. बच्चों में इन दिनों वायरल फीवर व निमोनिया की अधिक शिकायत है. ऐसे मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने की जरूरत है.
डॉ पंकज कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




