आमरण अनशन के दूसरे दिन डटे रहे समन्वयक

Published at :18 Nov 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
आमरण अनशन के दूसरे दिन डटे रहे समन्वयक

खगड़िया : जिला कृषि समन्वयकों ने दो सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जिला कृषि कार्यालय समीप अनशन पर डटे रहे. अनशन कार्यक्रम कि अध्यक्षता पंकज कुमार ने किया. श्री कुमार ने बताया कि यह अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आगामी 21 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा और 22 नवंबर को राज्य स्तरीय आमरण अनशन पटना […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिला कृषि समन्वयकों ने दो सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जिला कृषि कार्यालय समीप अनशन पर डटे रहे. अनशन कार्यक्रम कि अध्यक्षता पंकज कुमार ने किया. श्री कुमार ने बताया कि यह अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आगामी 21 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा और 22 नवंबर को राज्य स्तरीय आमरण अनशन पटना के हड़ताली चौक पर किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कृषि समन्वयकों को योगदान कराने में कृषि एवं बिहार कर्मचारी -चयन आयोग द्वारा बेवजह लंबित किया जा रहा हैं.

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय आमरण अनशन के बाद भी सरकार द्वारा समन्वयकों की समस्याओं पर विचार नहीं किया गया तो जिला इकाई द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. जिसके कारण व्यवस्था और गड़बड़ हो जायेगी. आमरण अनशन के दौरान समन्वयक निरंजन हजारी, बच्चन कुमार, गौड़ी शंकर चौधरी, राज कुमार चौधरी, रविन्द्र कुमार, शंभू कुमार, आनंद कुमार, नवीन कुमार, मनोज कुमार, बिनायक कुमार, राज कुमार सिंह, रमेश चौधरी सहित दर्जनों समन्वयक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन