मामा-भांजे की डूबने से मौत देवठा पंचायत के नवटोलिया की घटना

Published at :16 Nov 2016 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
मामा-भांजे की डूबने से मौत देवठा पंचायत के नवटोलिया की घटना

पसराहा (खगड़िया) : देवठा पंचायत के नवटोलिया गांव में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बालक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. नवटोलिया गांव […]

विज्ञापन

पसराहा (खगड़िया) : देवठा पंचायत के नवटोलिया गांव में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बालक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

नवटोलिया गांव के ब्रह्मचारी शर्मा के पुत्र अंगद कुमार (09) अपने भांजा मधेपुरा के रतवारा गांव निवासी वंशी लाल शर्मा के पुत्र राकेश कुमार (12) के साथ चौखठिया धार में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान अंगद गहरे पानी में चला गया. पास में ही स्नान कर रहे राकेश ने उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चला गया. डूबने के बाद आसपास स्नान कर रहे व पशु को चरा रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ चौखठिया घाट पर जमा हो गयी.
लोगों ने मृत बालक के घर घटना की जानकारी दी. डूबने की सूचना मिलते ही ब्रह्मचारी शर्मा के घर पर कोहराम मच गया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना स्थल पर पुलिस व ग्रामीणों की भीड़ लगी गयी. ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से निकाला गया. मालूम हो कि राकेश छठ के अवसर पर रतवारा से नवटोलिया नाना के घर आया था.
शव के समीप विलाप करते परिजन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन