बैंकों में डिपोजिट का लगा अंबार चार दिनों में चार माह का लक्ष्य पूरा

खगड़िया : किसी बैंक के लिए डिपोजिट काफी महत्वपूर्ण है. बैंक के जानकार बताते हैं कि ऋण वितरण किसी भी बैंक के लिए जितना जरूरी है उससे अधिक महत्वपूर्ण डिपोजिट प्राप्त करना है. क्योंकि डिपोजिट पर ही बैंक का सारा सिस्टम टिका हुआ है. सरकार की नोटबंदी के फरमान ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों […]
खगड़िया : किसी बैंक के लिए डिपोजिट काफी महत्वपूर्ण है. बैंक के जानकार बताते हैं कि ऋण वितरण किसी भी बैंक के लिए जितना जरूरी है उससे अधिक महत्वपूर्ण डिपोजिट प्राप्त करना है. क्योंकि डिपोजिट पर ही बैंक का सारा सिस्टम टिका हुआ है. सरकार की नोटबंदी के फरमान ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों की फिलहाल मुश्किलें कम नहीं,
बल्कि समाप्त कर दी है. सभी शाखाओं में इतने रुपये जमा हो गये हैं कि फिलहाल न तो उन्हें कारोबारियों के यहां जाने की जरूरत है और न ही सरकारी बाबूओं के दफ्तरों डिपोजिट मांगने के लिए जाने की आवश्यकता है. पांच दिनों में सभी शाखाओं में पुराने हजार व पांच सौ रुपये के व्यापक पैमाने पर नोट जमा हुए हैं.
इससे बैंकों में डिपोजिट का अंबार लग गया है. सभी बैंकों में एक बड़ी राशि जमा हुई है. कुछ शाखाओं में चार दिनों में ही चार माह के डिपोजिट का लक्ष्य पूरा हो गया है. जबकि कुछ बैंक 31 मार्च 2017 के डिपोजिट के लक्ष्य के करीब पहुंच गये हैं. ऐसे बैंकों के शाखा प्रबंधक भी आश्वस्त हैं. उन्हें विश्वास है कि बैठे-बैठे ही उनकी शाखा डिपोजिट के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




