ठंड का एहसास, निकले गरम कपड़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने से लोग अब कंबल लेने लगे हैं का सहारा खगड़िया : ठंड धीरे-धीरे अब बढ़ने लगी है. अब तक जहां रात में एक चादर से काम चल जाता था. पछुआ हवा चलने से लोग अब कंबल का सहारा लेने लगे हैं. सुबह और शाम लोगों के शरीर पर गरम कपड़ा दिखने लगा […]
विज्ञापन
पछुआ हवा चलने से लोग अब कंबल लेने लगे हैं का सहारा
खगड़िया : ठंड धीरे-धीरे अब बढ़ने लगी है. अब तक जहां रात में एक चादर से काम चल जाता था. पछुआ हवा चलने से लोग अब कंबल का सहारा लेने लगे हैं. सुबह और शाम लोगों के शरीर पर गरम कपड़ा दिखने लगा है. दिन और रात के तापमान में अंतर आने लगा है. हालांकि दिन का तापमान अभी भी 30 डिग्री के आस-पास चल रहा है. इसके कारण दिन में अभी भी गरमी का एहसास हो रहा है. रात ढलने के साथ ही ठंड बढ़ती जाती है और सुबह में धूप निकलने तक हल्की ठंड का असर रहता है.
बाजार में सजने लगी गरम कपड़ों की दुकान: ठंड के दस्तक देते ही बाजार में गरम कपड़े की दुकान भी सजने लगी है. कश्मीरी सेल के साथ-साथ बाजार की दुकानों में भी ऊनी कपड़े पहुंच गये हैं. ठंड के दस्तक देते ही दिन और रात के तापमान में अंतर आने लगा है. हालांकि दिन का तापमान अभी भी 30 डिग्री के आस-पास बना हुआ है. लेकिन न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री के आस-पास रह रहा है. न्यूनतम तापमान में कमी का असर रात में ठंड पर पड़ता है.
ओस के साथ कुहासे का असर: रात में ओस की बूंदों के साथ-साथ सुबह में कुहासे का असर रहता है. ठंड बढ़ने के साथ ही रात आठ बजे के बाद बाजार और सड़कों पर लोगों की चहल-पहल कम होती जा रही है.
बढ़ी स्कूली बच्चों की मुश्किल
ठंड के शुरू होते ही स्कूली बच्चों की मुश्किल बढ़ गयी हैं. सबेरे-सबेरे ठंड में स्कूल के लिए निकलना उनके लिए काफी कष्टकर हो रहा है. चूंकि सुबह में हल्की ठंड रहती है. धूप निकलने के बाद गरमी लगने लगती है. ऐसे में ज्यादा गररम कपड़ा पहनाकर भेजना भी अभिभावक उचित नहीं समझते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




