डिवाइस बतायेगा कब आयी व गयी बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

सब स्टेशन के 11 केवी फीडर में ब्रेकर कंडीशन मॉनीटर लगाने की तैयारी खगड़िया : विद्युत कंपनी जल्द उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से संबंधित जानकारी मोबाइल पर देगी़. इसके लिए विशेष डिवाइस पर काम दिसंबर माह में शुरू होगा. सब स्टेशन से जुड़े फीडर के बंद होते ही अभियंताओं के मोबाइल स्क्रीन पर सूचना पहले […]
विज्ञापन
सब स्टेशन के 11 केवी फीडर में ब्रेकर कंडीशन मॉनीटर लगाने की तैयारी
खगड़िया : विद्युत कंपनी जल्द उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से संबंधित जानकारी मोबाइल पर देगी़. इसके लिए विशेष डिवाइस पर काम दिसंबर माह में शुरू होगा. सब स्टेशन से जुड़े फीडर के बंद होते ही अभियंताओं के मोबाइल स्क्रीन पर सूचना पहले आयेगी फिर उपभोक्ताओं को मिल जायेगी़. अभी यह सुविधा खास तरह के सर्वर के माध्यम से केवल कंट्रोल रूम व सब स्टेशन के अफसरों को मिल रही है, लेकिन जल्द ही उपभोक्ताओं को भी बिजली का हाल मिलेगा़. शहरी एसडीओ प्रशांत कुमार व गोगरी एसडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सब स्टेशनों से जुड़े फीडरों में ब्रेकर कंडीशन मानिटरिंग डिवाइस लगायी जायेगी.
वर्तमान में यह है व्यवस्था
वर्तमान समय में फीडर में लाइन क्यों टिप हुई, इसकी सूचना अपडेट नहीं होती़ मैनुअल ढंग से जेइ व सब स्टेशन आॅपरेटर फीडर बंद होने की सूचना रजिस्टर में नोट करते हैं और कंट्रोल रूम को अवगत कराते हैं. फिर कंट्रोल रूम गड़बड़ी दुरुस्त करने के लिए गैंग को सूचित करता हैं.
अब होगी सहूलियत
जानकारी के अनुसार फीडर को डिवाइस से जोड़ा जायेगा़ यह डिवाइस सिक्योर कंपनी के सर्वर से जुड़ी होगी, जिसे बाद में सीधे कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया जायेगा़ 11 केवी फीडर बंद होते ही तुरंत सूचना कंट्रोल रूम के जरिये सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मिलेगी.
उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
सभी कनेक्शनधारकों का मोबाइल नंबर डिवाइस से कनेक्ट किया जायेगा़. इसके लिए सब स्टेशन स्तर पर मोबाइल नंबर एकत्र किया जा रहा. इस स्पेशल डिवाइस में तीनों फेज का लोड पता करने की क्षमता होगी़. एमआरआइ से किस फेज का लोड बराबर है अथवा नहीं, यह पता चल जायेगा़ ब्रेकर में आग लगने और डैमेज होने का सटीक हिसाब होगा.
अब मिनट टू मिनट हर समस्या की एमआरआइ (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) निकलकर सामने आ सकेगी. डिवाइस से बैटरी चार्जिंग और डीसी सप्लाई की संभावित दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा़. यदि ब्रेकर फेल होता है तो सिस्टम वार्निंग व घंटी बजने की सुविधा होगी. करीब आठ जीबी स्टैंडर्ड डाटा स्टोरेज की क्षमता डिवाइस में रहेगी़ इससे प्रतिदिन, सप्ताह, मासिक व वार्षिक रिपोर्टिंग के फायदे मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




