नर्सिंग होम के संचालक व डॉक्टर पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू कर दी मामले की छानबीन मामला गलत ऑपरेशन का खगड़िया : इलाज के नाम पर ठगी के आरोप में निजी नर्सिंग होम संचालक व वहां काम करने वाले डॉक्टरों पर गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. गोगरी थाना में दर्ज कांड संख्या 182/16 में दिव्य नर्सिंग होम के संचालक रिंकेश […]
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू कर दी मामले की छानबीन
मामला गलत ऑपरेशन का
खगड़िया : इलाज के नाम पर ठगी के आरोप में निजी नर्सिंग होम संचालक व वहां काम करने वाले डॉक्टरों पर गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. गोगरी थाना में दर्ज कांड संख्या 182/16 में दिव्य नर्सिंग होम के संचालक रिंकेश सहित बेगूसराय के प्रभा नर्सिंग होम के संचालक, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ सचिन कुमार गौतम सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. मामला गोगरी के मुश्कीपुर कोठी स्थित दिव्य नर्सिंग होम में गौछारी की श्वेता देवी का गलत ऑपरेशन के कारण आंत में इंफेक्शन होने सहित अब तक तीन-तीन बार ऑपरेशन के नाम पर करीब 1.25 लाख रुपये लेने आदि से जुड़ा हुआ है.
पूरे मामले में पीड़ित मरीज श्वेता देवी के पति संजीत कुमार ने शनिवार को गोगरी थाना में आवेदन देकर प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालकों व चिकित्सकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी.
क्या है आरोप : पीड़िता श्वेता देवी के पति संजीत कुमार ने कहा कि दिव्य नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन के कारण पत्नी श्वेता देवी के आंत में इंफेक्शन हो गया. पहली बार ऑपरेशन करने के एवज में 28 हजार रुपये लिये गये. फिर से स्थिति बिगड़ने पर दूसरी बार दिव्य नर्सिंग होम के डॉ अमित कुमार ने ऑपेरशन किया. इसके लिये 62 हजार रुपये देना पड़ा. लेकिन श्वेता देवी की हालत में सुधार नहीं होने पर डॉ अमित कुमार ने बेगुसराय स्थित प्रभा नर्सिंग होम में भर्ती करवा कर तीसरी बार ऑपरेशन कर दिये. पैसे के कारण प्रभा नर्सिंग होम में मरीज को बिना टांका काटे क्लीनिक से निकाल दिया गया.
आरोप बेबुनियाद
पूरे प्रकरण में पूछने पर डॉ अमित कुमार, डॉ सचिन कुमार गौतम, दिव्य नर्सिंग होम संचालक रिंकेश कुमार, प्रभा नर्सिंग होम के संचालक सहित घेरे में आ रहे आरोपियों ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. सभी ने एक ही बात कही कि ऑपरेशन से लेकर इलाज में कोई कोताही नहीं हुई है. इलाज में जो खर्च हुआ वही पैसे लिये गये हैं.
निजी नर्सिंग होम में इलाज में गड़बड़ी को लेकर पीड़ित मरीज श्वेता देवी के पति के आवेदन के आलोक में दिव्य नर्सिंग होम गोगरी, प्रभा नर्सिंग होम बेगुसराय के संचालकों सहित यहां काम करने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




