तैयारी जोरों पर, कद्दू-भात कल

Published at :03 Nov 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
तैयारी जोरों पर, कद्दू-भात कल

आस्था. छठ पर्व को लेकर बाजार में सजने लगी दुकानें शुक्रवार से छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ होगा. लेकिन बाजार में सूप, डाला व पान प्रसाद की बिक्री तेज हो गयी है. एक ओर घाटों पर जहां नगर परिषद द्वारा सफाई का कार्य चल रहा. वहीं विभिन्न संगठनों ने भी अपनी तैयारी प्रारंभ कर […]

विज्ञापन

आस्था. छठ पर्व को लेकर बाजार में सजने लगी दुकानें

शुक्रवार से छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ होगा. लेकिन बाजार में सूप, डाला व पान प्रसाद की बिक्री तेज हो गयी है. एक ओर घाटों पर जहां नगर परिषद द्वारा सफाई का कार्य चल रहा. वहीं विभिन्न संगठनों ने भी अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है. छठ पर्व को लेकर बाजार में दुकान सज गयी है.
खगड़िया : नेम निष्ठा का महापर्व छठ की तैयारी प्रारंभ हो गयी है. यूं तो शुक्रवार से छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ होगा. लेकिन बाजार में सूप, डाला व पान प्रसाद की बिक्री तेज हो गयी है. एक ओर घाटों पर जहां नगर परिषद द्वारा सफाई का कार्य चल रहा. वहीं विभिन्न संगठनों ने भी अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है. छठ पर्व को लेकर बाजार में दुकान सज गयी है. खरीदारों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है. सूप-डाला, नारियल व मोटे सामन की खरीदारी लोग पहले से कर रहे हैं. साथ ही आम की लकड़ी, मिट्टी का चूल्हा, लोहे का चूल्हा व लोहिया का भी बाजार लगा है.
मिट्टी के चूल्हा का है डिमांड : छठ पर्व नेम, निष्ठा और पवित्रता के लिए जाना जाता है. इस त्योहार पर ब्रतियों को पूरी सावधानी बरतनी पड़ती है. अधिकांश घरों में छठ व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हा पर ही कद्दू-भात बनाती है. मिट्टी के चूल्हे पर ही छठ पर्व का प्रसाद बनाया जाता है. 60 रुपये से 80 रुपये तक मिट्टी का चूल्हा बाजार में बिक रहे हैं. इतना ही नहीं आम की लकड़ी व मिट्टी के बरतन की भी खूब बिक्री हो रही है.
सूप व नारियल से सजा बाजार : छठ पर्व को लेकर बांस के बने सूप व डाला का बाजार सजा हुआ है.
राजेंद्र चौक पर इसका मुख्य दुकान है. जबकि बाजार के अन्य स्थानों पर भी सूप-डाला का दुकान सजा हुआ था. 100 से 160 रुपये तक डाला और 50 से 80 रुपये (जोड़ा) तक सूप की बिक्री हो रही है. जबकि दर्जनों स्थानों पर नारियल की दुकान सजी है. जहां 40 रुपये जोड़ा से लेकर 80 रुपये जोड़ा तक नारियल बेचा जा रहा है.
केतारी से पटा बाजार : शहर के राजेंद्र चौक, मालगोदाम रोड में केतारी का बाजार सज गया है. जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. अच्छे और सीधे किस्म की केतारी 10 से 15 रुपये प्रति डांट बेचा गया. वहीं छोटे-मोटे व टेढ़े-मेढ़े केतारी (ईख) 5 से 10 रुपये बेची जा रही है.
केलेे की सजी दुकान, कद्दू-भात के लिए कद्दू खरीदते लोग. फोटो। प्रभात खबर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन