भूमि विवाद में युवक की पीट कर हत्या

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना दीपावली के दिन रविवार की है. भदास दक्षिणी गांव निवासी रामानंद सिंह उर्फ राम सिंह का कन्हैया सिंह के साथ भूमि विवाद था. कन्हैया सिंह के परिजन व रामानन्द सिंह के […]
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना दीपावली के दिन रविवार की है. भदास दक्षिणी गांव निवासी रामानंद सिंह उर्फ राम सिंह का कन्हैया सिंह के साथ भूमि विवाद था. कन्हैया सिंह के परिजन व रामानन्द सिंह के बीच विवाद होने लगा. देखते ही देखते कन्हैया सिंह के लोगों ने रामानंद सिंह को पीट पीटकर मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मृतक के घर जुट गयी.
लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष आशीष ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर हत्या हुई है. दोनों पक्ष के बीच पांच वर्षों से विवाद चल रहा था. मृतक युवक की पत्नी पूनम देवी के फर्द ब्यान पर 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें कन्हैया सिंह, रूबी देवी, गुलाब सिंह, सुधा देवी, चंदन कुमार, धर्मवीर कुमार, राजकुमार, लक्ष्मण सिंह, समशेर सिंह, विक्रम कुमार, गोलू कुमार को नामजद किया गया. इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




