ऑपरेशन के नाम पर ठगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

अनदेखी. फर्जी क्लिनिक में श्वेता की भी जिंदगी हो गयी बरबाद दिव्य नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन के कारण मौत से जूझने वाली एक पिंकी नहीं है. जून में इसी नर्सिंग होम में सिजेरियन के बाद डिलेवरी करवाने वाली श्वेता भी गलत ऑपरेशन के कारण जून से अस्पताल के बेड पर पड़ी हुई है. 21 […]
विज्ञापन
अनदेखी. फर्जी क्लिनिक में श्वेता की भी जिंदगी हो गयी बरबाद
दिव्य नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन के कारण मौत से जूझने वाली एक पिंकी नहीं है. जून में इसी नर्सिंग होम में सिजेरियन के बाद डिलेवरी करवाने वाली श्वेता भी गलत ऑपरेशन के कारण जून से अस्पताल के बेड पर पड़ी हुई है. 21 अक्तूबर को बेगूसराय के एक नर्सिंग होम में उसका तीसरी बार ऑपरेशन हुआ है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा.
खगड़िया : पिंकी के बाद अब श्वेता भी दिव्य नर्सिंग होम के चंगुल में फंस कर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. जून से लेकर अब तक उसका तीन बार ऑपरेशन हो चुका है लेकिन हालात में कुछ खास सुधार नहीं हैं. गौछारी निवासी श्वेता के पति संजीत कुमार बताते हैं कि निजी नर्सिंग होम में इलाज के चक्कर में फंस कर उसका पूरा परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है. अब तक सवा लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. सूद पर पैसा लेकर देना पड़ा है लेकिन श्वेता आज भी सिसक रही है.
पहले दिव्य नर्सिंग होम के संचालक ने दो -दो बार ऑपरेशन के नाम पर क्रमश: 28 हजार और 62 हजार ऐंठ लिया. लेकिन पत्नी की हालत दिन ब दिन बिगड़ती चली गयी. इसके बाद दिव्य नर्सिंग होम में दूसरी बार ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने कहा कि बेगुसराय स्थित प्रभा नर्सिंग होम ले चलो वहां फिर से ऑपरेशन करना पड़ेगा. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दिव्य नर्सिंग होम जैसे जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले फर्जी क्लिनिकों पर कब शिकंजा कसा जायेगा.
स्वास्थ्य विभाग की नींद कब खुलेगी? इधर, प्रभा नर्सिंग होम के संचालक सहित डॉ अमित कुमार ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इलाज में कोई कोताही नहीं की गयी है.
पेट खोल कर पति को ऑपरेशन थियेटर बुलाया : श्वेता के पति संजीत ने बताया कि दिव्य नर्सिंग होम में दो-दो बार ऑपरेशन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉ अमित ने बेगूसराय स्थित प्रभा नर्सिंग होम में ले जाने को कहा. उस वक्त इलाज के खर्च के बारे में पूछने पर डॉ अमित ने कहा कि वहां कुल 17 से 20 हजार रुपये खर्च आयेंगे.
लेकिन 21 अक्तूबर को प्रभा नर्सिंग होम में ऑपरेशन थियेटर में पेट चीरने के बाद मुझे बुला कर बताया कि 20 हजार रुपये ऑपरेशन के और दवाई का खर्च अलग से देना होगा. अब उस वक्त मैं क्या करता … 15 हजार रुपये जमा करने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया. गुरुवार को 24 हजार रुपये का बिल थमाया गया है.
सूद पर पैसा लेकर पहले दिव्य नर्सिंग होम के संचालक को पैसा देते देते कर्ज में डूबे हैं. लाखों खर्च के बाद भी श्वेता बचेगी भी या नहीं. अब तो भगवान का ही सहारा है… धरती के भगवान के चक्कर में चार महीने की मासूम श्रेया भी मां के दूध से महरुम हो जून से ही बिलख रही है.
सात जून को डिलेवरी के लिये श्वेता को मुश्कीपुर के दिव्य नर्सिंग होम में भरती करवाया गया. 28 हजार रुपये लेने के बाद सिजेरियन कर बेटी पैदा हुई. कुछ दिन बाद पेट में दर्द होने पर फिर से क्लिनिक में पहुंचने पर संचालक रिंकेश ने कहा एक ऑपरेशन और करना होगा. इसके लिये 20 हजार रुपये लगेंगे.
इस बीच ऑपरेशन थियेटर में पेट खोलने के बाद मुझे बुलाया गया जहां मौजूद डॉक्टर ने कहा कि बड़ा ऑपरेशन हैं खर्च ज्यादा होंगे. बाद में 74 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया. काफी आरजू मिन्नत के बाद 62 हजार रुपये देने के बाद जान छूटी. कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर से श्वेता को दर्द शुरू हो गया.
तब दिव्य नर्सिंग होम में काम करने वाले डॉ अमित कुमार के बेगूसराय स्थित प्रभा नर्सिंग होम में 21 अक्तूबर को तीसरी बार ऑपरेशन किया गया है. पहले 15 हजार जमा करने के बाद गुरुवार को 24 हजार का बिल थमाया गया है. इस निजी क्लिनिक के चक्कर में पूरा परिवार बर्बाद हो गया है और पत्नी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
दिव्य नर्सिंग होम के संचालक
कुमार ने बताया कि मरीजों के परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद हैं, इलाज के दौरान दवा में जो खर्च हुआ है वही राशि ली गयी है
िरंकेश कुमार, दिव्य नर्सिंग होम संचालक
जून में दिव्य नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलिवरी के कुछ दिनों बाद आंत में इंफेक्शन होने पर फिर से ऑपरेशन किया गया. दो बार में नर्सिंग होम संचालक रिंकेश ने 90 हजार रुपये ऐंठ लिया.
लेकिन दिन ब दिन श्वेता की हालत बिगड़ती गयी. 21 अक्तूबर को बेगूसराय में डॉ अमित कुमार ने तीसरी बार ऑपरेशन किया है. लेकिन श्वेता की हालत नाजुक बनी हुई है.
संजीत कुमार, श्वेता के पति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




