आवास सहायकों से बीडीओ ने पूछा स्पष्टीकरण

Published at :28 Oct 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
आवास सहायकों से बीडीओ ने पूछा स्पष्टीकरण

खगड़िया : सदर प्रखंड के 21 पंचायतों के ग्रामीण आवास सहायकों से बीडीओ रविरंजन ने स्पष्टीकरण पूछा है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में इन सभी ग्रामीण आवास सहायक से स्पष्टीकरण मांगा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी 25 आवास सहायकों को ग्राम सभा से पारित लाभुकों […]

विज्ञापन

खगड़िया : सदर प्रखंड के 21 पंचायतों के ग्रामीण आवास सहायकों से बीडीओ रविरंजन ने स्पष्टीकरण पूछा है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में इन सभी ग्रामीण आवास सहायक से स्पष्टीकरण मांगा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी 25 आवास सहायकों को ग्राम सभा से पारित लाभुकों की सूची एमआइएस पर इंट्री करने का निर्देश दिया गया था.

चार आवास सहायक को छोड़ किसी ने भी उक्त निर्देश का अनुपालन नहीं किया जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 28 अक्तूबर तक का सभी ग्रामीण आवास सहायक को समय दिया गया है. अगर लाभुकों की सूची की इंट्री नहीं किया गया तो सभी सहायकों के 20 प्रतिशत मानदेय की कटौती के साथ इनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन