रेल थाने में प्राथमिकी के बाद मामला मुजफ्फरपुर ट्रांसफर

Published at :26 Oct 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
रेल थाने में प्राथमिकी के बाद मामला मुजफ्फरपुर ट्रांसफर

खगड़िया : दरभंगा से देहरादून जा रही लड़की मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतर कर पानी लेने के क्रम में बेहोश कर दुष्कर्म के मामले में खगड़िया रेल थाना में मामला दर्ज कर मुजफ्फरपुर ट्रांसफर कर दिया गया है. रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि सोनमाप्राणपुर स्टेशन के समीप पटरी किनारे से युवती मिली थी. जिसके […]

विज्ञापन

खगड़िया : दरभंगा से देहरादून जा रही लड़की मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतर कर पानी लेने के क्रम में बेहोश कर दुष्कर्म के मामले में खगड़िया रेल थाना में मामला दर्ज कर मुजफ्फरपुर ट्रांसफर कर दिया गया है.

रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि सोनमाप्राणपुर स्टेशन के समीप पटरी किनारे से युवती मिली थी. जिसके साथ कमरे में बंद कर एक सप्ताह तक दुष्कर्म किया गया फिर रेल ट्रैक पर फेंक दिया. उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से अगवा युवती के साथ एक सप्ताह तक दुष्कर्म हुआ.

रेलवे ट्रैक पर बेहोश मिली उक्त युवती ने होश में आने के बाद यह राज खोला है. दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि 10 अक्तूबर को वह अपनी मां के साथ दरभंगा से देहरादून जाने के लिए ट्रेन में बैठी थी. मुजफ्फरपुर में ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उतरी थी.

इसी दौरान नशे का पाउडर छिड़क कर उसे बेहोश कर दिया. होश में आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया. पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह तक दोनों अपराधियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में सोनमाप्राणपुर लाकर उसे रेल ट्रैक पर बेहोशी अवस्था में फेंक दिया. होश आने पर खुद को बेगूसराय अस्पताल में पाया.

बोले रेल थानाध्यक्ष
खगड़िया रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान कलमबद्ध कर मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है. बाद में पीड़िता को मुजफ्फरपुर रेल पुलिस साथ ले गयी.
मामला दरभंगा से देहरादून जा रही लड़की को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर बेहोश कर दुष्कर्म का
सोनमा प्राणपुर रेलवे स्टेशन के समीप पटरी किनारे बेहोशी अवस्था में मिली लड़की
खगड़िया रेल थाना में मामला दर्ज कर मुजफ्फरपुर कर दिया गया ट्रांसफर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन