लग्जरी वाहन से लॉटरी टिकट की ढुलाई

Published at :24 Oct 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
लग्जरी वाहन से लॉटरी टिकट की ढुलाई

बलुआही बस स्टैंड से लग्जरी वाहनों में सुरक्षित ठिकाने पर लॉटरी पहुंचा रहे गिरोह के सदस्य पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए लॉटरी सरगना ने अपनायी नयी तरकीब ऐसे लग्जरी वाहनों की तलाशी से परहेज के कारण सुरक्षित ठिकाने तक पहुंच रही लॉटरी की खेप दिपावली के मौके पर लॉटरी टिकट की बिक्री […]

विज्ञापन

बलुआही बस स्टैंड से लग्जरी वाहनों में सुरक्षित ठिकाने पर लॉटरी पहुंचा रहे गिरोह के सदस्य

पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए लॉटरी सरगना ने अपनायी नयी तरकीब
ऐसे लग्जरी वाहनों की तलाशी से परहेज के कारण सुरक्षित ठिकाने तक पहुंच रही लॉटरी की खेप
दिपावली के मौके पर लॉटरी टिकट की बिक्री में इजाफा की आशंका, पुलिस के दावे के बीच हाथ खाली
खगड़िया : तू डाल-डाल तो हम पात-पात की तर्ज पर लॉटरी का कारोबार फलफूल रहा है. बताया जाता है कि लॉटरी की खेप को पहुंचाने के लिये लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है. बलुआही बस स्टैंड व स्टेशन रोड स्थित अवैध बस पड़ाव से लग्जरी वाहनों से लॉटरी के टिकट को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए लॉटरी गिरोह के सरगना ने नयी तरकीब का इस्तेमाल शुरू किया है.
इधर, ऐसे लग्जरी वाहनों की तलाशी लेने से पुलिस द्वारा परहेज करने के कारण लॉटरी गिरोह अपने मिशन में सफल हो रहा है. इधर, पुलिस के लाख दावे की बीच उनके हाथ खाली हैं. दीपावली के मौके पर लॉटरी की बिक्री में इजाफा की आशंका जतायी जा रही है. वहीं नये खुलासे के मुताबित नकली लॉटरी टिकट की छपाई कर बाजार में बेची जा रही है. 51 लाख रुपये तक के इनाम का दावा के बीच ऐसे एक भी लोग नहीं मिले जिन्हें इतनी बड़ी रकम कभी फंसी हो.
इधर, गरीबों की जेब पर डाका डाल कर लॉटरी गिरोह के सरगना सहित इसमें संलिप्त लोग लखपति से करोड़पति बन गये हैं. वहीं कुछ महीने पहले लॉटरी बेचते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन कुछ दिनों तक इसकी बिक्री पर ब्रेक लगने के बाद धंधे ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.
दीपावली को ले लॉटरी टिकट की बड़ी खेप पहुंचने की संभावना
सूत्रों के अनुसार दीपावली को ले लॉटरी टिकट की बड़ी खेप खगड़िया पहुंचने की संभावना है. इधर, पुलिस के हाथ लगने से बचने के लिये ट्रेन का भी लॉटरी टिकट ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. लॉटरी के अवैध कारोबार से जुड़े कई खुलासे के साथ प्रभात खबर में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए सदर थानाध्यक्ष को हर हाल में लॉटरी गिरोह को सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश मिला है.
सदर थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि लॉटरी के धंधे में लगे लोगों की गिरफ्तारी के लिए तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों व जवानों की स्पेशल टीम बनायी गयी है. जो लॉटरी सरगना सहित एजेंटों को दबोचने के लिये लगातार छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन