अलग अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज

बेलदैार : थाना क्षेत्र में अलग अलग घटना में पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार पिरनगरा के सुरेन्द्र साह के लिखित आवेदन पर नाबालिग पुत्री को भगाने के मामले में गांव के अरूण शर्मा समेत पांच लोगों को नामजद किया गया.जबकि घरेलू विवाद के […]
बेलदैार : थाना क्षेत्र में अलग अलग घटना में पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार पिरनगरा के सुरेन्द्र साह के लिखित आवेदन पर नाबालिग पुत्री को भगाने के मामले में गांव के अरूण शर्मा समेत पांच लोगों को नामजद किया गया.जबकि घरेलू विवाद के मामले में बेलदौर के जयकिशोर सिंह की शिकायत पर सकरोहर निवासी बिष्णु भगत समेत 4 लोगो को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इस मामले में दूसरे पक्ष के इंदू देवी की शिकायत पर जय किशोर सिंह समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. एक अन्य मामले में स्थानीय भैसाडीह गांव की सुखो देवी की शिकायत पर पुलिस ने इनकी नाबालिग पुत्री को भगाने के मामले में गांव के सुबोध चौधरी समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज किया. भूमि विवाद के मामले में बलैठा के सुरेन्द्र सिंह की शिकायत रोहियामा के हरबोल यादव समेत 12 लोगो पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




