विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के चार लोगों की गयी जान

Published at :03 Aug 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के चार लोगों की गयी जान

खगड़िया: नगर थाने के बलुआही बस स्टैंड के समीप झुग्गी में रहनेवाले चार लोगों की मौत विषाक्त भोजन से हो गयी. सभी महादलित परिवार के थे. मृतकों की पहचान कृष्णा सदा, रामदुलारी देवी, बबीता देवी उर्फ परवतिया व रेशमा देवी के रूप में की गयी है. सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के बलुआही बस […]

विज्ञापन

खगड़िया: नगर थाने के बलुआही बस स्टैंड के समीप झुग्गी में रहनेवाले चार लोगों की मौत विषाक्त भोजन से हो गयी. सभी महादलित परिवार के थे. मृतकों की पहचान कृष्णा सदा, रामदुलारी देवी, बबीता देवी उर्फ परवतिया व रेशमा देवी के रूप में की गयी है. सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड के समीप झुग्गी में रहनेवाले आधा दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गयी. आसपास के लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जिसमें से तीन लोगों की मौत सदर अस्पताल पहुंचते ही हो गयी. वहीं, एक महिला की मौत सहरसा में हुई.

डीएम जय सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए सीएस, सदर एसडीओ व एसडीपीओ की तीन सदस्यीय टीम बनायी गयी है, साथ ही मृतकों का बेसरा सुरक्षित रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन