ट्रेन की चपेट में आने से ट्रेक्टर चालक की मौत

Published at :01 Aug 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से ट्रेक्टर चालक की मौत

खगड़िया : सलौना ओलापुर रेलखंड के बीच ईमली स्टेशन के समीप मानव रहित ढाला पार कर रहे ट्रेक्टर को ट्रेन ने ठोकर मार दी. जिसके कारण ट्रेक्टर के परखच्चे उड़ गये. ट्रेक्टर चला रहे चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना रविवार की 10:35 बजे दिन की है. ईमली स्टेशन के एएसएम अमरनाथ […]

विज्ञापन

खगड़िया : सलौना ओलापुर रेलखंड के बीच ईमली स्टेशन के समीप मानव रहित ढाला पार कर रहे ट्रेक्टर को ट्रेन ने ठोकर मार दी. जिसके कारण ट्रेक्टर के परखच्चे उड़ गये. ट्रेक्टर चला रहे चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना रविवार की 10:35 बजे दिन की है. ईमली स्टेशन के एएसएम अमरनाथ सिंह ने बताया कि सहरसा से समस्तीपुर जा रही 55533 अप ट्रेन से मानव रहित ढाला पर घटना हुयी है. घटना के कारण ट्रेन को लगभग 35 मीनट तक रोका गया.

इधर जीआरपी थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि अलौली थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी ट्रेक्टर चालक बलजीत यादव की घटना स्थल पर मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोड़दार थी की आस पास में रहने वाले लोग सहम गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना 22/9 पोल समीप हुयी है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर मृतक चालक के घर झखरा में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन