राशन-केरोिसन वितरण स्थल को ले उपभोक्ता व डीलर में ठनी

Published at :01 Aug 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
राशन-केरोिसन वितरण स्थल को ले उपभोक्ता व डीलर में ठनी

बेलदौर : बाढ़ प्रभावित गांव के उपभोक्ता दो माह से राशन किरासन के लिए परेशान हैं. वितरण स्थल को लेकर उपभोक्ता एवं पीडीएस दुकानदार अपने अपने जिद पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इतमादी पंचायत के गांधीनगर गांव मे दो माह से राशन किरासन का वितरण नहीं हुआ है. पीडीएस […]

विज्ञापन

बेलदौर : बाढ़ प्रभावित गांव के उपभोक्ता दो माह से राशन किरासन के लिए परेशान हैं. वितरण स्थल को लेकर उपभोक्ता एवं पीडीएस दुकानदार अपने अपने जिद पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इतमादी पंचायत के गांधीनगर गांव मे दो माह से राशन किरासन का वितरण नहीं हुआ है.

पीडीएस दुकान तीन किलोमीटर दूर पंचायत के बारुण गांव में है. सूखे के मौसम में उपभोक्ता पैदल अथवा साईकिल किसी तरह वहां से राशन किरासन का उठाव कर ले आते थे. लेकिन बाढ़ का पानी आ जाने से सड़कें पानी में डूब गई है. अब समस्या यह है कि पीडीएस दुकान तक जाने के लिए तीन किलोमीटर तक नाव की सवारी करनी पड़ेगी. निजी नाव वाले वहां तक आने जाने के लिए पचास रुपया की मांग कर रहे हैं. दो वार्ड वाले इस गांव में 14 सौ मतदाता है. परेशान उपभोक्ता अधिकारियों की ओर टकटकी लगाए हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन