पशुओं के लिए शिविर स्थल चिह्नित

Published at :20 Jul 2016 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
पशुओं के लिए शिविर स्थल चिह्नित

खगड़िया : संभावित बाढ़ को लेकर आमलोगों के जान माल की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है तथा इसकी तैयारी अभी से ही कर ली गयी है. आमलोगों के इलाज, खाना-पानी के साथ साथ पशुओं के लिए चारा तथा इलाज की व्यवस्था की गयी है. पूरे जिले में […]

विज्ञापन

खगड़िया : संभावित बाढ़ को लेकर आमलोगों के जान माल की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है तथा इसकी तैयारी अभी से ही कर ली गयी है. आमलोगों के इलाज, खाना-पानी के साथ साथ पशुओं के लिए चारा तथा इलाज की व्यवस्था की गयी है.

पूरे जिले में पशुओं के इलाज के लिए 20 जगहों को चिह्नित किया गया है जहां बाढ़ अवधि के दौरान शिविर लगाकर बीमार पशुओं के इलाज तथा पशुओं को रखने की व्यवस्था की गयी है. जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड के परबत्ता, बैसा, बिठला, बंदेहरा, गोगरी प्रखंड के पकरैल, समसपर, राटन, सदर प्रखंड के गंगौर, कोठिया, गौराशक्ति, अलौली प्रखंड के बुधौरा, मेघौना, बांध चातर, मानसी प्रखंड के फर्रे, नीरपुर, पिपरा और बेलदौर प्रखंड के बेलदौर, पनसलवा एवं पीरनगरा में पशु शिविर के लिए जगह चिह्नित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन