रद्दी की टोकरी में डीएम के आदेश

खगड़िया : डीएम के आदेश को भी शिक्षा विभाग के अधिकारी रद्दी की टोकरी में डालने से नहीं हिचक रहे हैं. ऐसे में आमलोगों की शिकायतों पर शिक्षा विभाग के अधिकारी कितना गंभीर होंगे, क्या कदम उठाते होंगे यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं. इधर, शिकायतों की जांच से कतराने के पीछे अधिकारियों की मिलीभगत […]
खगड़िया : डीएम के आदेश को भी शिक्षा विभाग के अधिकारी रद्दी की टोकरी में डालने से नहीं हिचक रहे हैं. ऐसे में आमलोगों की शिकायतों पर शिक्षा विभाग के अधिकारी कितना गंभीर होंगे, क्या कदम उठाते होंगे यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं. इधर, शिकायतों की जांच से कतराने के पीछे अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जतायी जा रही है.
ताजा मामला बेलदौर प्रखंड के मध्य विद्यालय ददरौजा से जुड़ा हुआ है. जहां सरकारी योजनाओं में हेराफेरी, एमडीएम में गोलमाल, पठन-पाठन की बदहाल स्थिति में सुधार व दोषियों पर कार्रवाई के लिये बीते 19 मई को डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया गया था. आवेदन के आलोक में डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सात दिनों के अंदर जांच व कार्रवाई कर प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया था.
लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जांच अब तक पूरी ही नहीं हो पायी है तो कार्रवाई का सवाल कहां से उठता है. सूत्रों की मानें तो पूरे मामले में टालमटोल रवैये के पीछे परदे के पीछे खेल का अहम रॉल है. जिसके कारण अधिकारी जांच व कार्रवाई से आनाकानी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




