अलौली पीएचसी प्रभारी की कुरसी का नहीं सुलझा मामला

खगड़िया : अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी की कुरसी को लेकर जिच जारी है. सिविल सर्जन ने भले ही डॉ आरएन चौधरी को हटा कर बहादुरपुर में तैनात डॉ संजीव कुमार को नया पीएचसी प्रभारी बना दिया है लेकिन प्रभार लेने-देने के लिये परदे के पीछे खेल जारी है. लिहाजा, डीएम के आदेश पर […]
खगड़िया : अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी की कुरसी को लेकर जिच जारी है. सिविल सर्जन ने भले ही डॉ आरएन चौधरी को हटा कर बहादुरपुर में तैनात डॉ संजीव कुमार को नया पीएचसी प्रभारी बना दिया है लेकिन प्रभार लेने-देने के लिये परदे के पीछे खेल जारी है.
लिहाजा, डीएम के आदेश पर अलौली पीएचसी प्रभारी डॉ आरएन चौधरी को हटाये जाने के 17 दिन बीतने के बाद भी नये प्रभारी ने प्रभार का मामला सुलझ नहीं पाया है. इधर, प्रभार के फेर में अलौली में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सी गयी है. प्रभात खबर में अलौली पीएचसी सहित स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में बीते छह महीनों में दर्जन भर से अधिक गड़बड़ी उजागर करते हुए खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




