उपभोक्ताओं ने जेइ को बनाया बंधक

अलौली : प्रखंड क्षेत्र में बीते एक माह से बिजली नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना जेई को करना पड़ा. विद्युत उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति को मांग को लेकर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान विद्युत विभाग के जेई अभिज्ञान अभिराजन लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे. आक्रोशित उपभोक्ता […]
अलौली : प्रखंड क्षेत्र में बीते एक माह से बिजली नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना जेई को करना पड़ा. विद्युत उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति को मांग को लेकर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान विद्युत विभाग के जेई अभिज्ञान अभिराजन लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे.
आक्रोशित उपभोक्ता सड़क जाम करना छोड़ जेई को धूप में खड़ा कर गरमी का एहसास कराया. मालूम हो कि बिजली विभाग के जेई को फरकिया विकास संघर्ष अभियान के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बंधक बना कर प्रखंड मुख्यालय के समीप धूप में खड़ा रखा. वहीं कार्यकर्ताओं ने बिजली मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये.
बाद में विद्युत विभाग अधिकारियों व जेई ने विद्युत उपभोक्ताओं का आश्वासन दिया कि आज देर शाम तक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जायेगी. उसके बाद जेई को मुक्त किया गया. मौके पर अभियान के अध्यक्ष किरण देव यादव, दिनेश साह, बालेश्वर पासवान, राजेश आर्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




