बेलदौर के राजस्व कर्मी 15 हजार घूस लेते पकड़ाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

दाखिल-खरिज के एवज में ले रहे थे 15 हजार रुपये चोढ़ली गांव के मो सफीक उल्लाह रहमानी ने दर्ज करायी थी शिकायत बेलदौर : राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआइ उपेन्द्र ठाकुर को गुरुवार को निगरानी की टीम ने एक रैयत से दाखिल-खारिज के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया. निगरानी […]
विज्ञापन
दाखिल-खरिज के एवज में ले रहे थे 15 हजार रुपये
चोढ़ली गांव के मो सफीक उल्लाह रहमानी ने दर्ज करायी थी शिकायत
बेलदौर : राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआइ उपेन्द्र ठाकुर को गुरुवार को निगरानी की टीम ने एक रैयत से दाखिल-खारिज के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया. निगरानी डीएसपी विनय कुमार सिंह व इंस्पेक्टर बाबुलाल प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची निगरानी टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गयी. अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक
उपेंद्र ठाकुर को निगरानी की टीम गुरुवार के अहले सुबह उनके आवास पर छापा मार कर दबोच लिया. निगरानी टीम के डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि आरोपी सीआइ सह राजस्व कर्मचारी उपेंद्र ठाकुर चोढ़ली गांव के मो सफीक उल्लाह रहमानी से दाखिल-खारिज के लिए 15 हजार रुपये प्रति केवाला के दर से रिश्वत की मांग की थी. मामले को लेकर पीड़ित मो सफीक ने निगरानी विभाग से गुहार लगायी थी. शिकायत की जांच में निगरानी टीम को सत्यता का एहसास होते हुए गुरुवार को राजस्व कर्मचारी को पकड़ने के लिये जाल बिछाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह सफीक उल्लाह रहमानी निगरानी टीम के साथ बाइक से राजस्व कर्मचारी को रिश्वत देने उनके प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित किराये के आवास पहुंचे. जहां निगरानी टीम ने धावा बोलकर राजस्व कर्मी सह प्रभारी सीआइ को रिश्वत के रुपये के साथ उनके आवास पर ही दबोच लिया. राजस्वकर्मी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी के अधिकारी ने सीओ विकास कुमार को मामले से अवगत कराते हुए राजस्वकर्मी को लेकर पटना रवाना हो गयी. पूरी कार्रवाई के दौरान देखने के लिये बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




