शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

Published at :19 Apr 2016 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

खगड़िया : शिक्षा विभाग के खेल ही निराले हैं. बीते कुछ समय से चर्चा के केन्द्र में रहे़ इस विभाग में एक नया खुलासा हुआ है़ इस खुलासे के बाद विभाग के पदाधिकारी के कार्यशैली पर ही सवाल उठने लगे हैं. एक ही आरोप में दो अलग अलग लोगों के विरुद्ध दो तरह ही कार्रवाई […]

विज्ञापन

खगड़िया : शिक्षा विभाग के खेल ही निराले हैं. बीते कुछ समय से चर्चा के केन्द्र में रहे़ इस विभाग में एक नया खुलासा हुआ है़ इस खुलासे के बाद विभाग के पदाधिकारी के कार्यशैली पर ही सवाल उठने लगे हैं. एक ही आरोप में दो अलग अलग लोगों के विरुद्ध दो तरह ही कार्रवाई हुई है़ एक आरोपी को जहां मात्र चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया.

वहीं दूसरे से राशि वसूली का फरमान जारी किया गया़ हम बात कर रहे हैं एमडीएम योजना में गड़बड़ी के आरोपी कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभाग के द्वारा की गयी कार्रवाई की हाल ही दिनों में शिक्षा विभाग के डीपीओ एमडीएम सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा तीन दर्जन से अधिक प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में संचालित एमडीएम योजना की जांच की गयी थी़ जांच के दौरान छह प्रखंडों के 42 विद्यालयों में एमडीएम योजना में गड़बड़ी की बातें सामने आयी थी़

आरटीआई के तहत डीपीओ एमडीएम के द्वारा ऐसे विद्यालयों की सूची तथा गड़बड़ी के आरोपी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध की गयी कार्रवाई का ब्योरा उपलब्ध कराया गया है़ और सब तो ठीक है लेकिन विभाग ने जो कार्रवाई की है़ उससे सवाल उठने लगे हैं. विद्यालयों के प्रधान पर कार्रवाई के नाम पर विभाग ने मात्र खानापूर्ति की है़

सूत्र बताते हैं कि पैरबी, रसूक व पैसे के बल पर जहां गड़बड़ी के आरोपी कई विद्यालयों में गुरूजी से मात्र स्पष्टीकरण पूछ कर उन्हें चेतावनी के साथ आरोप मुक्त कर दिया गया़ वहीं इसी तरह के कुछ आरोपी शिक्षकों से राशि वसूली की कार्रवाई की गयी है़ जानकारी के मुताबिक इन सभी प्रधानाध्यापक पर एक ही आरोप थे़

जब की विभाग ने कार्रवाई दो प्रकार से की है़. कार्रवाई को लेकर शिक्षकों में असंतोष है़. कई प्रधानाध्यापक भी अब सवाल उठा रहै हैं कि कार्रवाई का आखिर मापदंड क्या है? किस नियम के तहत कुछ से तो राशि वसूली की जा रही है़ जबकि कुछ को मात्र चेतावनी दी गयी है़ एमडीएम डीपीओ के रिपोर्ट के मुताबिक इन विद्यालयों में जांच के दौरान बच्चों की भौतिक उपस्थिति में अंतर पाया गया था़ जिसके बाद कुछ से राशि वसूली तो कईयों को चेतावनी दी गयी़

इन्हें मिली मात्र चेतावनी
सदर प्रखंड के सात विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया गया है़ जानकारी के अनुसार अधिकारी के जांच के दौरान मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर, मध्य विद्यालय मथुरापुर, प्राथमिक विद्यालय रेलवे नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर महुआटोल, मध्य विद्यालय जहांगीरा शोभनी, मध्य विद्यालय गहियार तथा मध्य विद्यालय अंबाडीह के एचएम से स्पष्टीकरण मांगा गया था़
फिर चेतावनी के साथ आरोपमुक्त कर दिया गया़ जांच के दौरान इन सभी विद्यालयों में बच्चों की भौतिक उपस्थिति में अंतर पाया गया था़
किनसे हो रही वसूली
प्राथमिक विद्यालय वीरा,मध्य विद्यालय सठवासा, मध्य विद्यालय इतमादी, प्राथमिक विद्यालय तीनगछिया, मध्य विद्यालय रामनगर, मध्य विद्यालय मुरासी, मध्य विद्यालय खैरी, सरस्वती देवी प्राथमिक विद्यालय नव टोलिया, प्राथमिक विद्यालय चकहर, मध्य विद्यालय खोड़ालाब में जांच के दौरान भी बच्चों की भौतिक उपस्थित में अंतर पाया गया़ लेकिन यहां तो इनसे राशि वसूली की कार्रवाई की गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन