सौ वर्षों से अधिक पुराना है अलौली गढ़ का दुर्गा मंदिर

अलौली : रामपुर अलौली गढ़ का दुर्गा मंदिर सौ साल से भी अधिक पुराना है. यहां श्रद्धालुओं का प्रति दिन तांता लगता है. गुरूवार को पट खुलने के साथ ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. देवी जागरण की रात से ही हजारों महिलाएं दिन भर का उपवास रख कर मंदिर का […]
अलौली : रामपुर अलौली गढ़ का दुर्गा मंदिर सौ साल से भी अधिक पुराना है. यहां श्रद्धालुओं का प्रति दिन तांता लगता है. गुरूवार को पट खुलने के साथ ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. देवी जागरण की रात से ही हजारों महिलाएं दिन भर का उपवास रख कर मंदिर का पट खुलने का इंतजार करती रही.
मौके पर उपस्थित मेला संचालक सह पूर्व मुखिया राजेन्द्र मंडल, मंदिर के पुजारी रामहरि दास ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव को लेकर मेला कम दिनों का रखा गया है. जिस कारण मेला का समापन 20 अप्रैल को होना तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




