उत्साह. जमालपुर से पहुंचे चालक व यात्रियों का किया स्वागत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया पहुंची डीएमयू ट्रेन जिलेवासियों ने खगड़िया जंकशन पर जमालपुर से पहुंचने वाली डीएमयू ट्रेन का स्वागत किया. दिन के लगभग एक बजे डीएमयू ट्रेन के जंकशन पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गयी. जिलेवासियों ने ट्रेन के गार्ड कुमोद कुमार सिन्हा, चालक विरेंद्र कुमार व ट्रेन से आये यात्रियों का माला पहना कर […]
विज्ञापन
खगड़िया पहुंची डीएमयू ट्रेन
जिलेवासियों ने खगड़िया जंकशन पर जमालपुर से पहुंचने वाली डीएमयू ट्रेन का स्वागत किया. दिन के लगभग एक बजे डीएमयू ट्रेन के जंकशन पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गयी. जिलेवासियों ने ट्रेन के गार्ड कुमोद कुमार सिन्हा, चालक विरेंद्र कुमार व ट्रेन से आये यात्रियों का माला पहना कर स्वागत किया.
खगड़िया : जमालपुर से खगड़िया तक चलने वाली डीएमयू ट्रेन का जिलेवासियों ने स्थानीय जंकशन पर ढोल व बाजा बजा कर मंगलवार को स्वागत किया. इसके साथ ही उक्त डीएमयू ट्रेन से सैकड़ों लोगों ने जमालपुर की यात्रा कर खुशी का इजहार किया. ट्रेन पहुंचने के साथ ही लगी भीड़: स्थानीय जंकशन पर दिन के लगभग एक बजे डीएमयू ट्रेन पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गयी. इस दौरान चालक व यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. डीएमयू ट्रेन के गार्ड कुमोद कुमार सिन्हा व चालक विरेंद्र कुमार का भी स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




