आधुनिक पिचकारी से सज गया बाजार, बच्चों में उत्साह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

होली के नजदीक आते ही ग्रामीण इलाके के लोग भी खरीदारी के लिए शहर पहुंचने लगे हैं. खगडिया : होली नजदीक आते ही शहर में लोगों की भीड़ बढ़ गयी है. सर्वाधिक भीड़ कपड़ा व रंग गुलाल की दुकानों पर देखने को मिल रही है, जहां अभिभावक अपने बच्चें के साथ अत्याधुनिक पिचकारी, टोपी, रंग […]
विज्ञापन
होली के नजदीक आते ही ग्रामीण इलाके के लोग भी खरीदारी के लिए शहर पहुंचने लगे हैं.
खगडिया : होली नजदीक आते ही शहर में लोगों की भीड़ बढ़ गयी है. सर्वाधिक भीड़ कपड़ा व रंग गुलाल की दुकानों पर देखने को मिल रही है, जहां अभिभावक अपने बच्चें के साथ अत्याधुनिक पिचकारी, टोपी, रंग गुलाल खरीद रहें हैं. वही दूसरी और रेडिमेड की दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है,
जबकि जूते, चप्पल की भी खरीदारी लोग बखूबी कर रहें हैं. गुप्ता गिफ्टस के प्रोपराटर राजू ने बताया कि इस होलीमें पटाखे जलाकर रंग गुलाल का अनंद स्थानीय युवा वर्ग उठा सकते है. उन्होंने बताया कि लत्तड़ वाली पटाखे जलाने के बाद उसके अंदर से रंग व गुलाल की बरसात होती है. वहीं विभिन्न रंगों वाला स्प्रे भी दुकानों में उपलब्ध हैं.
होली पर्व के नजदीक आते ही ग्रामीण इलाके के लोग भी मुख्यालय खरीदारी के लिए पहुंच रहें हैं. वहीं नगर थानाध्यक्ष महफूज आलम ने कहा कि होली पर्व सौहार्दपूर्ण , वातावरण में मनाये .यह पर्व आपसी मतभेद को भुला कर भाइचारे का संकेत देती है. उन्होंने कहा कि होली पर्व को लेकर शहर के विभिन्न चौक व चौराहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. होली को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




