मैट्रिक परीक्षा. छात्र का पैंट उतरवाने के मामले में बोले सांसद पप्पू यादव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

हाइकोर्ट में देंगे जनहित याचिका मैट्रिक परीक्षार्थी के साथ किये गये अमानवीय हरकत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. संसद में मामला गरम होने के बाद अब सांसद पप्पू यादव ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने का एलान किया है. जन अधिकार पार्टी ने मानवाधिकार हनन के इस मुद्दे पर पूरे बिहार में […]
विज्ञापन
हाइकोर्ट में देंगे जनहित याचिका
मैट्रिक परीक्षार्थी के साथ किये गये अमानवीय हरकत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. संसद में मामला गरम होने के बाद अब सांसद पप्पू यादव ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने का एलान किया है. जन अधिकार पार्टी ने मानवाधिकार हनन के इस मुद्दे पर पूरे बिहार में आंदोलन का एलान किया है. इधर, पूरे प्रकरण में जिला पुलिस प्रशासन ने गोगरी एसडीओ व एसडीपीओ की संयुक्त टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है.
खगड़िया : मैट्रिक परीक्षार्थी को पैंट उतरवा कर जांच प्रकरण ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है. लोकसभा में पूरा प्रकरण गूंजने के बाद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने का एलान किया है. साथ ही जन अधिकार पार्टी की छात्र इकाई पूरे बिहार में आंदोलन की घोषणा करते हुए आरपार की लड़ाई छेड़ दिया है.
मामला खगड़िया के महेशखूंट के शारदा गिरधारी कॉलेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस अधिकारी द्वारा वर्दी का धौंस दिखा कर परीक्षार्थी के पैंट उतरवा कर जांच से जुड़ा हुआ है. सांसद पप्पू यादव ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री चार दिन पूर्व हुई अमानवीय हरकत के बाद सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन की फजीहत हो रही है. इधर, पूरे मामला तूल पकड़ने के बाद आनन-फानन में मानवाधिकार हनन वाली हरकत करने वाले पुलिस अधिकारी को परीक्षा केंद्र से हटा दिया गया. गोगरी एसडीओ व एसडीपीओ को जांच कर सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.
पूरे प्रकरण में सीधे तौर पर जिम्मेवार पुलिस अधिकारी पर नहीं हो रही कार्रवाई
पुलिस अधिकारी द्वारा मैट्रिक परीक्षार्थी की पैंट उतरवा कर जांच करने की तस्वीर सहित सारे तथ्य सबके सामने है तो अब पुलिस प्रशासन किस जांच की बात कह रही है. पूरे प्रकरण में सीधे तौर पर जिम्मेवार पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई नहीं कर रही है. जांच के नाम पर दोषी को बचाने की साजिश हो रही है, जो सांसद पप्पू यादव के रहते कामयाब नहीं होगा. पूरे मामले को लेकर हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जायेगा. जल्द ही पटना उच्च न्यायलय में जनहित याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की जायेगी. साथ ही पूरे बिहार में पार्टी की छात्र इकाई आंदोलन कर सरकार व पुलिस प्रशासन की मनमानी का पर्दाफाश करेगी.
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सांसद सह जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




