मैट्रिक परीक्षा. फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

चार परीक्षार्थी िनष्कासित मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन परीक्षा केन्द्रों पर प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त सख्ती दिखी. कदाचार के आरोप में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से चार परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. फर्जी तरीके से दे रहे एक मुन्ना भाई को भी गिरफ्तार किया गया. गोगरी : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को भी परीक्षा […]
विज्ञापन
चार परीक्षार्थी िनष्कासित
मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन परीक्षा केन्द्रों पर प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त सख्ती दिखी. कदाचार के आरोप में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से चार परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. फर्जी तरीके से दे रहे एक मुन्ना भाई को भी गिरफ्तार किया गया.
गोगरी : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को भी परीक्षा केन्द्रों पर प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त सख्ती दिखी. परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से चार परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया.
साथ ही फर्जी तरीके से दे रहे एक मुन्ना भाई को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कदाचार के आरोप में पकड़े गये परीक्षार्थियों से जुर्माना राशि की वसूली की गयी.
लगातार दो दिन की परीक्षा में दो दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों के निष्कासित होने की खबर के बाद छात्रों में का भय था. सुबह परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के समय ही अधिकांश केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं की चेकिंग की गयी. परीक्षा शुरू होने के साथ उड़नदस्ता टीम के पदाधिकारियों के अलावा एसडीओ संतोष कुमार व एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने शहर के तमाम परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया. इधर, गोगरी अनुमंडल में भी सभी परीक्षा केन्द्रों की एसडीओ संतोष कुमार ने जांच की. जांच के दौरान गोगरी अनुमंडल में चार परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में और एक मुन्ना भाई को निष्कासित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




