पुलिस अधिकारी के निलंबन के मामले पर अड़े छात्र नेता

Published at :15 Mar 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के निलंबन के मामले पर अड़े छात्र नेता

खगड़िया : मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर पुलिस अधिकारी द्वारा परीक्षार्थी का पैंट उतार कर जांच करने का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिष्टमंडल के साथ डीएम-एसपी की वार्ता हुई. इस दौरान परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी के साथ अमानवीय हरकत करने वाले पुलिस अधिकारी के निलंबन पर अड़ने पर […]

विज्ञापन
खगड़िया : मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर पुलिस अधिकारी द्वारा परीक्षार्थी का पैंट उतार कर जांच करने का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिष्टमंडल के साथ डीएम-एसपी की वार्ता हुई.
इस दौरान परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी के साथ अमानवीय हरकत करने वाले पुलिस अधिकारी के निलंबन पर अड़ने पर डीएम ने गोगरी एसडीओ व एसडीपीओ की संयुक्त रिपोर्ट सात दिनों के अंदर आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
डीएम कार्यालय में हुई वार्ता में मौजूद विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुमार चंडेल, शैलेश कुमार ने साफ लहजे में कहा कि विद्यार्थी के साथ आतंकवादी वाला बरताव करने वाले पुलिस अधिकारी को बचाने की अगर कोशिश होती है विद्यार्थी परिषद चुप नहीं बैठेगा. वार्ता के बाद परिषद कार्यालय में आपात बैठक बुलायी गयी.
जिसमें छात्र नेता श्री चंडेल ने कहा कि परीक्षार्थी के साथ इस तरह की घटना मानवाधिकार का उल्लंघन है. इस मौके पर राहुल कुमार, पप्पू पांडे, मनीष कुमार, शिवशंकर कुमार, आदि मौजूद रहे. उधर, घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मानवाधिकार आयोग को फैक्स भेज कर कार्रवाई की मांगकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन