मुखिया समेत तीन पर प्राथमिकी का आदेश

Published at :13 Mar 2016 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया समेत तीन पर प्राथमिकी का आदेश

खगड़िया : परबत्ता प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत के मुखिया सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. सूत्र के मुताबिक डीएम साकेत कुमार ने परबत्ता प्रखंड के पीओ को मुखिया सहित मनरेगा के कनीय अभियंता तथा पंचायत रोजगार सेवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जिला स्तर पर रिपोर्ट […]

विज्ञापन

खगड़िया : परबत्ता प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत के मुखिया सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. सूत्र के मुताबिक डीएम साकेत कुमार ने परबत्ता प्रखंड के पीओ को मुखिया सहित मनरेगा के कनीय अभियंता तथा पंचायत रोजगार सेवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जिला स्तर पर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. मनरेगा योजना के तहत रिंग बांध के निर्माण में गड़बड़ी करने के आरोप में इन तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है.

पवन कुमार चौधरी की शिकायत पर इस मामले की पहले जांच करायी गयी. गोगरी एसडीओ के द्वारा उक्त रिंग बांध तथा योजना से संबंधित अभिलेखों की जांच की गयी थी. जांच में गड़बड़ी की बातें सामने आयी थीं. विभागीय सूत्र के मुताबिक एसडीओ की जांच रिपोर्ट के आलोक में डीएम ने पंचायत के मुखिया, कनीय अभियंता तथा पंचायत रोजगार सेवक पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन