दुखद. बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में मां-बेटी सहित तीन की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

हर तरफ मची थी चीख-पुकार पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर ढाला के समीप बस व ट्रक के आमने सामने हुई टक्कर में मां-बेटी सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गयी. खगड़िया से होकर गुजरने वाली सड़कों पर जिंदगी को मौत में बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. […]
विज्ञापन
हर तरफ मची थी चीख-पुकार
पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर ढाला के समीप बस व ट्रक के आमने सामने हुई टक्कर में मां-बेटी सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गयी. खगड़िया से होकर गुजरने वाली सड़कों पर जिंदगी को मौत में बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
खगड़िया : खगड़िया से होकर गुजरने वाली सड़कों पर जिंदगी को मौत में बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जब खगड़िया परिक्षेत्र में सड़क दुर्घटना नहीं होती हो. शुक्रवार को पसराहा ढाला के समीप बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में मां-बेटी सहित तीन की दर्दनाक मौत के बाद कोहराम मच गया. एक दर्जन यात्री घायल होकर अस्पताल में कराह रहे हैं.
बड़ी जबरदस्त थी टक्कर
अस्पताल में भरती घायलों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संभलने का मौका ही नहीं मिला. तीन की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि एक दर्जन महिला पुरुष अस्पताल में इलाज के लिये भरती हैं. घायलों के आंखों में दुर्घटना का भय साफ देखा जा सकता है. जिंदगी बचने की खुशी तो जरूर है लेकिन सड़क दुर्घटना की याद वह शायद ही भुला पाये. बस व ट्रक की टक्कर होने से बस के अंदर बैठे यात्रियों के बीच कोहराम मच गया.
बस में फंसे यात्री सुरक्षित निकलने के लिए जोर जोर से चिल्ला रहे थे. लोगों के चिल्लाने की आवाज पर स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों का बाहर निकाला जा सका. मौके पर पहुंचे जदयू नेता देवानंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय थाना को देते हुए जिलाधिकारी साकेत कुमार को दी गयी.
डीएम ने तत्परता के साथ मौके पर एंबुलेंस को भेज घायल एवं मृतक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां तीनों महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घायल श्याम देव प्रसाद, चित्रा देवी, शीला देवी, पूनम देवी, समीना खातून, कन्हैया साह, नीरज कुमार, अमरजीत कुमार, रणवीर कुमार सहित एक दर्जन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




