ढाबे में शराब पीना पड़ा महंगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Mar 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

ढाबा संचालक पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया महेशखूंट /गोगरी : गोगरी एसडीओ संतोष कुमार,डीएसपी राजन कुमार सिन्हा और महेशखूंट थानाध्यक्ष और पुलिस ने गुरुवार रात में गुप्त सूचना के आधार पर महेशखूंट के निर्मल ढाबा में अभियान चलाकर 5 लोगों को शराब व बीयर पीते गिरफ्तार किया. पुलिस ने पांचों आरोपियों को हवालात […]
विज्ञापन
ढाबा संचालक पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया
महेशखूंट /गोगरी : गोगरी एसडीओ संतोष कुमार,डीएसपी राजन कुमार सिन्हा और महेशखूंट थानाध्यक्ष और पुलिस ने गुरुवार रात में गुप्त सूचना के आधार पर महेशखूंट के निर्मल ढाबा में अभियान चलाकर 5 लोगों को शराब व बीयर पीते गिरफ्तार किया. पुलिस ने पांचों आरोपियों को हवालात में डालने के साथ ही ढाबा संचालकों पर शराब पिलाने के आरोप में ढाबा मालिक पर जुर्माना भी लगाया गया है.
जानकारी के अनुसार महेशखूंट में रात में ढाबा संचालकों की ओर से अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत पर एसडीओ संतोष कुमार,डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार को छापेमारी करने का निर्देश दिया . गुरुवार शाम एसडीओ पुलिस बल के मौजूदगी में ढाबों पर छापेमारी की गई .
इस दौरान निर्मल ढाबों पर पांच लोग शराब पीते मिले, जिस पर पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया. वहीं ढाबा संचालक पर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




