ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, मची भगदड़

गोगरी : विद्युत विभाग की लापरवाही और जर्जर तार से गुरुवार को गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ चौक पर लगे ट्रांसफार्मर में हुई शार्ट-सर्किट से आग लग गयी और इतनी तेज आवाज हुई की आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पास के लोग भागने लगे इसके बाद आवाज शांत हुई तो ट्रांसफार्मर […]
गोगरी : विद्युत विभाग की लापरवाही और जर्जर तार से गुरुवार को गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ चौक पर लगे ट्रांसफार्मर में हुई शार्ट-सर्किट से आग लग गयी और इतनी तेज आवाज हुई की आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पास के लोग भागने लगे इसके बाद आवाज शांत हुई तो
ट्रांसफार्मर में आग की जोरदार लपट लगी और आसपास नीचे जमींन पर आग फैलने लगा इसके बाद ट्रांसफार्मर फट गया जिसके बाद तेल की तेज धारा जमींन पर बहने लगा जिसको लेने के लिए लोग बाल्टी,डब्बा आदि लेकर ट्रांसफार्मर के नीचे जमा हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरगढ़ में ओवरलोडिंग के चलते गुरुवार को एक ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया. जिससे लगी आग में ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा. जिससे पड़ोस में रखा केबल भी जल गया. इससे अफरातफरी का माहौल बना गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




