सवारी गाड़ी पलटी, दो मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

अलौली : मुखिया प्रत्याशी का नामांकन करा कर लौट रहे दो समर्थक की मौत सड़क दुर्घटना में मंगलवार की शाम हो गयी. इससे घटनास्थल पर कोहराम मच गया. छिलकौरी पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी सीताराम यादव के समर्थन में दर्जनों लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. नामांकन के बाद सवारी गाड़ी पर सवार होकर लगभग […]
विज्ञापन
अलौली : मुखिया प्रत्याशी का नामांकन करा कर लौट रहे दो समर्थक की मौत सड़क दुर्घटना में मंगलवार की शाम हो गयी. इससे घटनास्थल पर कोहराम मच गया. छिलकौरी पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी सीताराम यादव के समर्थन में दर्जनों लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. नामांकन के बाद सवारी गाड़ी पर सवार होकर लगभग दो दर्जन समर्थक छिलकौरी लौट रहे थे.
इसी दौरान भिखारी घाट के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण सवारी गाड़ी पलट गयी. इससे सवारी गाड़ी पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इसमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
घायलों को पीएचसी में कराया भरती : घायलों को ग्रामीणों ने बेगूसराय जिले के बखरी पीएचसी में भरती कराया. वहीं अलौली पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी.
थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी सीताराम यादव के समर्थक छिलकौरी पंचायत के उदाहा मुसहरी गांव निवासी 32 वर्षीय शहंशाह सदा उर्फ भोगी सदा, देवाली सदा के 10 वर्षीय पुत्र नीतीश सदा की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घायल अजय देवी, 12 वर्षीय विकेश, 25 वर्षीय अजय आदि का इलाज पीएचसी में जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सवारी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




