महाशिवरात्रि आज, शिवालय में बढ़ी रौनक

खगड़िया : आज बारह साल बाद देवो के देव महादेव का शुभ दिन सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व है. जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ. जिले के विभिन्न शिव मंदिर की रौनक बढ़ गईं हैं. आज सुबह से हीं श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ेगी. शिवरात्रि में महिला एवं पुरुष व्रत […]
खगड़िया : आज बारह साल बाद देवो के देव महादेव का शुभ दिन सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व है. जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ. जिले के विभिन्न शिव मंदिर की रौनक बढ़ गईं हैं. आज सुबह से हीं श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ेगी. शिवरात्रि में महिला एवं पुरुष व्रत रखेंगे.
जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. रविवार को बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिला. व्रत धारी फल खरीदारी में मशगूल दिखे. शिव मंदिर में स्थानीय लोगों द्वारा साज सज्जा का काम किया जा रहा है. कुछ मंदिर में शिव विवाह का आयोजन आज रात्रि में किया जायेगा. आज शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर श्रद्धालु जल अर्पित कर सुख,
शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे. संसार पुर निवासी पंडित अजय कांत ठाकुर बताते हैं कि महाशिवरात्रि व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आज का दिन अति शुभ है शिव भक्त को व्रत धारण करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




